इस संसार में शैतान ने एक ऐसा जाल सा बिछा रखा है कि जिसे देखकर भी हम नहीं देख पाते और समझ कर भी नहीं समझ पाते,वो यह है कि जब आपके पास पैसा आता है तब आपके दोस्त भी न जाने कहाँ- कहाँ से निकलकर आ जाते हैं ।पर जैसे ही आपका पैसा खत्म हुआ वो सारे दोस्त इस तरह गायब हो जाते हैं मानों जैसे कभी थे ही नहीं और वो व्यक्ति जो लोगों के बीच कभी अपने आप को घिरा हुआ पाता था पैसा न होने पर अपने आप को अकेला पाता है ; जैसा आप बाइबिल में…
Author: Rajesh Ranjan Nirala
परमेश्वर ने आज आपके लिए एक अद्भुत प्रतिज्ञा की है। परमेश्वर भजन संहिता 103:11 से आपसे बात कर रहा है, ‘‘जैसे आकाश पृथ्वी के ऊपर ऊंचा है, वैसे ही उसकी करूणा उसके डरवैयों के ऊपर प्रबल है।’’ जी हाँ, परमेश्वर की प्रेममयी कृपा उन पर रहती है जो उसका भय मानते हैं, स्वर्ग और पृथ्वी के बीच की जितनी दूरी है उससे भी कहीं अधिक उसकी कृपा होती है। जब परमेश्वर आपसे इतना प्यार करता है, तो कल्पना करें कि वह आपके जीवन में कितनी आशीषों की वर्षा करेगा। आज आप परमेश्वर की इस प्रेममयी कृपा का अनुभव करें, जब आप…
प्रार्थना:—– हे प्रभु, आपके लिए मैं एक चमकता हुआ तारा बनने के लिए खुद को समर्पित करता हूंमुझे अपने अभिषेक और वरदानों से भरें। हे प्रभु, मैं जैसा हूं वैसा ही आपके पास आता हूं मुझे अपने अग्निमय अभिषेक से भरें। मेरी सारी निर्बलताओं से हटांए और मुझे पूरी तरह से चंगा करें। हे प्रभु इस साल में मुझे और मेरे परिवार को पहले से भी अधिक चमकाएं। हे अनुग्रह कारी प्रभु,मैं आपको धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप मुझे एक चमकते हुए तारे के समान बनाने जा रहे हैं। जिससे कि मैं दूसरों…
आज परमेश्वर ने आपके लिए एक आशीष रखी है, यशायाह 56:5 के अनुसार :- ‘‘मैं उसका नाम सदा बनाए रखूंगा और वह कभी न मिटाया जाएगा।’’ आपका नाम सदा तक बना रहेगा। आप शायद अपमानित हुए होंगे। शायद आप कहते हैं, मेरा नाम मलिन हो गया है। अब मैं खत्म हो चुका/चुकी हूं। कोई भी मुझे नहीं जानता है। मेरा कोई भी नहीं जो मेरी मदद करे। मेरा कोई बडा नाम नहीं है। मेरा नाम बेनाम है। परन्तु परमेश्वर कहता है, मेरे बच्चे, मैं तेरे नाम को सदा बनाए रखूंगा। क्या आप जानते हैं कि उस अनन्तकाल का नाम क्या…
कितनी सुन्दर बात बाइबिल बताती है :-कि अकसर मनुष्य अपनी जिन्दगी कि उलझनों मे इतना उलझ जाता है उसे यह बात याद ही नहीं रहती इस ब्रह्मांड मे कोई जो हमारी ओर हर समय ताक रहा है, उसकी निगाहें हर समय हम पर लगी हैं।उसके कान हर समय हमारी ओर लगे हैं कि हम उस से वो माँगे जो वो हमें देना चाहता है वो हमें हर वो खुशी से भरपूर करना चाहता है जिसके हम हकदार हैं ; जबकि बाइबिल मे भी लिखा है माँगो तो दिया जाएगा, खटखटाओ तो खोला जाएगा इस संसार के हाकिम से प्रभु हमको…
आइए, सोने से पहले छोटी सी दुआ करें :—-प्यारे पिता परमेश्वर मेरे हृदय में आएं, प्रभु मुझे अपने खून से धो लें, प्रभु यीशु मेरे पापों से मुझे शुद्ध करें और मुझे अपनी संतान बनाएं। मुझे परमेश्वर आप अपने भय के साथ जीने की कृपा दें और मुझे सभी पापी विचारों से, गन्दी आदतों और गलत तरीकों से मुक्त करें। प्रभु यीशु मैं अपने शरीर को और अपने जीवन को आपको समर्पित करता हू्ं। मुझे अपनी संतान बनाए,परमेश्वर की संतान बनाने और मुझे उद्धार देने के लिए धन्यवाद। आपका लहू मुझे शुद्ध करे पाक और साफ करें ताकि मैं आपके…
हम सब जब प्रार्थना करते हैं न जाने क्या क्या प्रभु से माँगते है, कोई अपनी सोच के अनुसार माँगता कोई अपनी जरूरत के हिसाब से माँगता, कोई दूसरे को देख कर माँगता, कोई किसी की बुराई माँगता, कोई किसी को देखकर जलन रखता व उसके विनाश को माँगता, हर जन कुछ न कुछ परमेश्वर से माँगता ही है।यह सच्चाई है मगर सब की प्रार्थना सुनी नहीं जाती यह हकीकत है, फिर लगता है परमेश्वर मेरी प्रार्थना नहीं सुन रहा और व्यक्ति प्रार्थना करना बन्द कर देता है कोई यह नहीं सोचता प्रार्थना सुनी क्यो नहीं जा रही तो उसका…
परमेश्वर हमें कब ग्रहण करता है,जब हम सब 2 कुरिन्थियों 6:17-18 के अनुसार:-इसलिये प्रभु कहता है, कि उन के बीच में से निकलो और अलग रहो; और अशुद्ध वस्तु को मत छूओ, तो मैं तुम्हें ग्रहण करूंगा। और तुम्हारा पिता हूंगा, और तुम मेरे बेटे और बेटियां होगे: यह सर्वशक्तिमान प्रभु परमेश्वर का वचन है॥ परमेश्वर अपने लोगों से बुराई से दूर रहने को कहता है। बुराई से दूर रहने का विचार परमेश्वर का अपनी प्रजा से सम्बन्ध का मूल सिद्धांत हैं।हम सभी को चाहिए कि खुद को पाप से और उन सभी बातों से अलग रखना जो यीशु मसीह, व परमेश्वर…
*खुदा के कलाम ने दो सुन्दर बागों का जिक्र किया था**एक का नाम अदन और दूसरे को गतसमनी नाम दिया था।**अदन में था पहला आदम तो गतसमनी मे दूसरा आदम* *(यीशु मसीह) रहा था ।।**पहले आदम ने अदन में अपना जीवन शुरू किया था,**तो दूसरे आदम ने गतसमनी में जीवनके अंतिम पलों को जिया था**पहले आदम को खुदा ने, अपना रूप दिया था**तो दूसरे आदम को खुदा ने, अपना रूह दिया था।**पहला आदम अदन में शैतान से हार गया था**तो दूसरे आदम ने गतसमनी में मौत को हरा दिया था।**पहले आदम ने खुदा की आज्ञा तोड़कर पाप किया था**तो दूसरे आदम…
यीशु मसीह ने कहा , चौकस रहो कि जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा ।क्योंकि बहुत बार हम कह देते हैं उस व्यक्ति ने इस व्यक्ति से बुरा बर्ताव किया था और आज परमेश्वर ने इस व्यक्ति की हालत क्या कर दी है ।इस तरह के उदाहरण हमारे आस पास बहुत बार मिल जाते हैं जिन्हे हम अकसर नजरअंदाज कर देते व आगे बढ जाते हैं पर यह बात हम भूल जाते हैं कि यह बात सबके लिये है जब हम किसी का भी अनर्थ करते हैं ,तो अपने अनर्थ का इन्तजाम पहले…