यीशु मसीह ने कहा , चौकस रहो कि जिस नाप से तुम नापते हो उसी से तुम्हारे लिये भी नापा जाएगा ।
क्योंकि बहुत बार हम कह देते हैं उस व्यक्ति ने इस व्यक्ति से बुरा बर्ताव किया था और आज परमेश्वर ने इस व्यक्ति की हालत क्या कर दी है ।
इस तरह के उदाहरण हमारे आस पास बहुत बार मिल जाते हैं जिन्हे हम अकसर नजरअंदाज कर देते व आगे बढ जाते हैं पर यह बात हम भूल जाते हैं कि यह बात सबके लिये है जब हम किसी का भी अनर्थ करते हैं ,तो अपने अनर्थ का इन्तजाम पहले कर लेते हैं , अगर हम किसी को धोखा देते हैं तो हमारे साथ उस से भी बडा धोखा होगा यह निश्चित है ; अगर आज हमने किसी को लूटा तो यह बात तय है तुमने अपने लुटने का इन्तजाम पूरा कर दिया , आज आप किसी के लिये खड्डा खोद रहे हो तो सोच लो तुम्हारा पैर भी फिसलने को तैयार है और खड्डे में नहीं बल्कि खाई में यह एक हकीकत है ।
इसे हम जितनी जल्दी समझ जाएँ हमारे लिये बैहतर होगा तथा किसी के भी अनिष्ट का कारण न बने ऐसा कोई काम न करें जिसकी वजह से किसी को ठेस पहुँचे जब हम किसी का बुरा नहीं करेंगे तब परमेश्वर हमारा बुरा भी नहीं होने देगा ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply