कितनी सुन्दर बात बाइबिल बताती है :-कि अकसर मनुष्य अपनी जिन्दगी कि उलझनों मे इतना उलझ जाता है उसे यह बात याद ही नहीं रहती इस ब्रह्मांड मे कोई जो हमारी ओर हर समय ताक रहा है, उसकी निगाहें हर समय हम पर लगी हैं।
उसके कान हर समय हमारी ओर लगे हैं कि हम उस से वो माँगे जो वो हमें देना चाहता है वो हमें हर वो खुशी से भरपूर करना चाहता है जिसके हम हकदार हैं ; जबकि बाइबिल मे भी लिखा है माँगो तो दिया जाएगा, खटखटाओ तो खोला जाएगा इस संसार के हाकिम से प्रभु हमको बचाना चाहता है साफ लिखा है जब तक वह निकट है पुकारो पर उसे पुकारने की जगह मनुष्य दूसरी  ओर भागता है।और नादानी में
परमेश्वर को भूल जाता है तथा व्यक्ति पर भरोसा करके उस से माँगने लगता है ; फिर उसे निराशा ही हाथ लगती है जिसके परिणाम स्वरूप उसका विश्वास हिल जाता और मनुष्य अपने आप को और भी परमेश्वर से दूर कर लेता है यह एक सच्चाई है जिसे कम लोग ही समझ पाते हैं जो समझ जाते वो प्रभु को पुकारते व अपनी प्रार्थना का उत्तर भी पा जाते हैं इसलिये एक ही रास्ता है जो हमारी प्रार्थना का उत्तर दे सकता है यीशु मसीह वो सब कुछ सही कर सकता है क्योंकि वो जिन्दा खुदा है माँगने से पहले देनेवाला परमेश्वर तो आइये उसे पुकारें और दुखों से छुटकारा पाएँ ।
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply