प्रार्थना:—–
हे प्रभु, आपके लिए मैं एक चमकता हुआ तारा बनने के लिए खुद को समर्पित करता हूं
मुझे अपने अभिषेक और वरदानों से भरें। हे प्रभु, मैं जैसा हूं वैसा ही आपके पास आता हूं मुझे अपने अग्निमय अभिषेक से भरें। मेरी सारी निर्बलताओं से हटांए और मुझे पूरी तरह से चंगा करें। हे प्रभु इस साल में मुझे और मेरे परिवार को पहले से भी अधिक चमकाएं।
हे अनुग्रह कारी प्रभु,मैं आपको धन्यवाद देता हूं क्योंकि आप मुझे एक चमकते हुए तारे के समान बनाने जा रहे हैं। जिससे कि मैं दूसरों के लिए एक आशीष बनूं।
इस साल में आपकी नई दया और नई करूणा के लिए मैं आपको स्तूति और धन्यवाद देता हूं, और यीशु मसीह के सामर्थी नाम से मैं इस प्रार्थना को मांगता हूं, आप सुने और कबूल करें।
आमीन
इस प्रार्थना के द्वारा आप सबको आशीष मिले
आपकी सेवा में प्रभु का दास
रैव्ह राजेश गिरधर
