आज परमेश्वर ने आपके लिए एक आशीष रखी है, यशायाह 56:5 के अनुसार :- ‘‘मैं उसका नाम सदा बनाए रखूंगा और वह कभी न मिटाया जाएगा।’’ आपका नाम सदा तक बना रहेगा। आप शायद अपमानित हुए होंगे। शायद आप कहते हैं, मेरा नाम मलिन हो गया है। अब मैं खत्म हो चुका/चुकी हूं। कोई भी मुझे नहीं जानता है। मेरा कोई भी नहीं जो मेरी मदद करे। मेरा कोई बडा नाम नहीं है। मेरा नाम बेनाम है। परन्तु परमेश्वर कहता है, मेरे बच्चे, मैं तेरे नाम को सदा बनाए रखूंगा। क्या आप जानते हैं कि उस अनन्तकाल का नाम क्या है? उसका नाम यीशु है। यीशु का नाम सब नामों से ऊंचा किया गया है और परमेश्वर आपको यीशु की संतान के रूप में, यीशु के नाम से बुलाना चाहता है।*
* यूहन्ना 1:12 के अनुसार :– ‘‘परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया।’’ यदि आप परमेश्वर पर भरोसा रखते हैं और उसे अपने जीवन को सौंपें हैं, अपनी इच्छा को सौंप दें तब आपको सर्वशक्तिमान परमेश्वर के द्वारा नाम दिया जाएगा। तब आप परमेश्वर की संतान कहलाएंगी। आपके पिता का नाम यीशु है और आप राजा यीशु के बेटे या बेटी के नाम से जाने जाएंगे। परमेश्वर कहता है,:– मैं ने तुझे नाम लेकर बुलाया है,। परमेश्वर आपको छुडाएगा क्योंकि आपने उसके नाम को जान लिया है और मैं उसको ऊंचे स्थान पर रखूंगा, इसलिए वह कहता है, ‘‘जब वह मुझ को पुकारे, तब मैं उसकी सुनूंगा, संकट में मैं उसके संग रहूंगा, मैं उसको बचाकर उसकी महिमा बढाऊंगा।’’(भजन संहिता 91:15)*
*आज परमेश्वर आप से प्रतिज्ञा करता है कि वह आपको एक ऐसा नाम देगा जो कभी न मिटाया जाएगा और आपको भी आशीषित करेगा।*
*Prayer:*
*प्रेमी स्वर्गीय पिता,*
मुझे नाम देने के लिए धन्यवाद। मेरे जीवन में सब कुछ आदरणीयता से बदलें। मैं आदर के दिनों को देखूं। जो कुछ भी मैं करूं सफल होवूं। मेरे देश को बढाए और मुझे हानि से बचाकर रखें। मुझे हर आशीष वापस पाने में, मेरी मदद करें। मुझ पर धन और महिमा बनाए रखें। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूं,
*आमीन*
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
