इस संसार में शैतान ने एक ऐसा जाल सा बिछा रखा है कि जिसे देखकर भी हम नहीं देख पाते और समझ कर भी नहीं समझ पाते,वो यह है कि जब आपके पास पैसा आता है तब आपके दोस्त भी न जाने कहाँ- कहाँ से निकलकर आ जाते हैं ।पर जैसे ही आपका पैसा खत्म हुआ वो सारे दोस्त इस तरह गायब हो जाते हैं मानों जैसे कभी थे ही नहीं और वो व्यक्ति जो लोगों के बीच कभी अपने आप को घिरा हुआ पाता था पैसा न होने पर अपने आप को अकेला पाता है ;
जैसा आप बाइबिल में उडाऊ पुत्र के बारे में पढ सकते हैं किस प्रकार वो अपने पिता से दौलत पाकर दूसरे शहर जाता है व सारा पैसा उडा डालता है जब तक पैसा उसके पास था सब उसके दोस्त थे पैसा खत्म होते ही वो अपने आप को अकेला पाता है ।
यह बहुत से लोगों की कहानी है जिससे हमें सबक लेने की कोशिश करनी चाहिए न तो ज्यादा किसी से दोस्ती करो कि बहुत कुछ चला जाए और न किसी से इतनी दूरी बनाओं कि वक्त पर कोई खडा न हो यहाँ हमें बाइबिल समझदार होने को कहती है ।
वक्त सदा एक सा नहीं रहता कभी ऊपर तो कभी नीचे होता ही रहता है इसलिए अपने आप को सम्भालों और परमेश्वर के नजदीक रहो ताकि परमेश्वर हमें सही से रखे उसके भय को मानते रहो जो परमेश्वर का भय मानते हैं उन्हें वो हमेंशा बचाता रहता है अगर परमेश्वर आपके साथ है तो आपको किसी मित्र या भाई के पीछे भागने की आवश्यकता नहीं
आमीन
प्रभु इस वचन के द्वारा आपको आशीष दे
आपकी सेवा में प्रभु का दास
रैव्ह राजेश गिरधर
