सेनाओं का यहोवा यों कहता है ; तुम मेरी ओर फिरो, तब मैं तुम्हारी ओर फिरुँगा। 
आज सभी यही समझते और मानते भी हैं कि परमेश्वर उनके साथ है ।मगर ऐसा होता नहीं मनुष्य इस भ्रम मे रहता है ; कि परमेश्वर उसकी ओर है और जो चाहे वो करे सब सफल होगा मगर यह वचन बिलकुल ही अलग बात कहता है , परमेश्वर कि ओर जब हम फिरते और उसके साथ चलते तभी वो हमारी ओर फिरकर हमारे साथ रहता है यही एक सच्चाई है मनुष्य को परमेश्वर बार बार चैतावनी देता है सम्भलने की।  अगर उस चैतावनी कि ओर ध्यान दिया गया ,तब तो हमारी प्रार्थना उस तक पहुँचेगी,अगर ध्यान नहीं दिया गया तो हमारी प्रार्थना उस तक नहीं पहुँचेगी।
अपने बुरे कामों को छोडकर जब हम प्रभु मे लीन रहने लगते हैं तब वो भी हमारे साथ रहता है यही एक सच्चाई है यह भ्रम मनुष्य न पाले जो भी हो परमेश्वर मेरे साथ है वो सिर्फ़ उनके साथ है जो परमेश्वर के साथ हैं ?
लोट आओ पापों से तोबा करो, व्यभिचार से भागो, चुगली करने से अपने को रोको , और पूरी मन की खराई से परमेश्वर के पीछे हो लो तब वो तुम्हारे साथ चलेगा ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply