आज हम सबको विश्वास में मजबूत होना है। क्योंकि जिस व्यक्ति के पास विश्वास की चाबी होती है। उस चाबी से हर एक दरवाजा हर एक द्वार खुल जाता है  चाहे कितना भी बड़ा ताला क्यों ना हो। विश्वास दिखना चाहिए, हमारी बातों में, हमारे चाल चलन में। और हमारे हर एक काम में, जो हम पृथ्वी पर करते हैं। हमको निडर बनना होगा। और परिस्थिति का सामना करना होगा।
क्या आप परमेश्वर के काम को करना चाहते हैं। क्या परमेश्वर की महिमा का कारण बनना चाहते हैं। *अगर खुदा का काम करना है. तो आपको सामना करना पड़ेगा, हर एक परिस्थिति का. और निडर बनना होगा।* विश्वास ही से हम जय प्राप्त कर सकते हैं। विश्वास ही वह चाबी है जिससे हर ताला खुल सकता है।
*और देखो, कई लोग एक लकवे के मारे हुए को खाट पर रखकर उसके पास लाए; यीशु ने उन का विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा; हे पुत्र, ढाढ़स बान्ध; तेरे पाप क्षमा हुए। (मत्ती 9:2)*
विश्वास वो चाबी है जो सब ताले खोल देती है। यहां उस मनुष्य को जो लेकर आए थे, उनको विश्वास था। *आज के समय में लोगों के पास झूठ का लकवा, नफरत का लकवा, लालच का लकवा, घमंड का लकवा भी हो सकता है। उसको प्रभु यीशु मसीह के पास लेकर आओ। आपके विश्वास की चाबी से सब ठीक हो जाएगा।* सब कुछ करने वाला आपका विश्वास है। और उसके द्वारा सब कुछ हो जाएगा। यीशु मसीह निडर थे। केवल उनको खुदा का पर विश्वास था।
आपके विश्वास की चाबी को देख कर, लोग बहुत कुछ कहेंगे। पर आपको अपनी चाबी खोनी नहीं है। *प्रभु यीशु मसीह हमारे मन की बात जान लेते हैं। कि हमारे अंदर विश्वास है, या फिर डर।* विश्वास अपने अंदर जगाइए। और हर समस्या दूर हो जाएगी।
आपके मन में ऐसा विश्वास होना चाहिए। कि परमेश्वर की महिमा हो। और परमेश्वर आपकी गवाही दे। *आपके मुंह से निकले शब्द से पहचान होती है। कि आपके अंदर दुनिया का डर है। या फिर खुदा के ऊपर आपका विश्वास।* सिर्फ उस परमपिता परमेश्वर पर विश्वास कीजिए। कि वह आपके लिए सब कुछ कर सकता है। और विश्वास की चाबी आज आपके हर एक दरवाजे को, हर एक ताले को खोल देगी। 
आमीन
प्रभु पर अटूट विश्वास ही हमारी ताकत है
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply