जो हमारे और आपके ओर से लडनेवाला है, वह हमारा और आफका परमेश्वर यहोवा है ।
यह वचन इस बात की गारन्टी देता है जब जब मनुष्य ने परमेश्वर की ओर देखा व अपने आप को उसके हाथों सोंप दिया है, तब तब परमेश्वर ने मनुष्य को सम्भाल लिया है ; बहुत बार व्यक्ति अपने आप को बहुत कुछ समझकर ऐसे निर्णय लेता हैं जो उसके जीवन की दिशा ही बदल देते और उसको एक ऐसे संकट मे डाल देते हैं जहाँ वह चाह कर भी उन संकटों से अपने आप को बाहर नहीं निकाल पाता आज का इन्सान सब कुछ अपने आप कर लेना चाहता है ; उसे वो सब कुछ चाहिए जो इस दुनिया मे उसे नजर आता है ।
पर हर वो नज़र आने वाली वस्तु जो सुन्दर दिखाई देती अच्छी नहीं हो सकती मनुष्य सब कुछ पा लेने की चाह मे गलत कदम भी उठा लेता है जो हानिकारक होता है सब अपनी लडाई खुद लडने को तैयार रहते जबकि बाइबिल कहती तू अपना पलटा आप न लेना वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना वो तेरे लिए सीधा मार्ग निकालेगा अपनी लडाई खुद जब व्यक्ति लडता तो वह नुकसान खा जाता है 
अगर व्यक्ति परमेश्वर पर भरोसा रखे व थोडा धीरज धरे तब परमेश्वर मनुष्य की ओर से लडता व उसका इन्साफ भी सही करता है।
व्यक्ति को चाहिए धीरज धर के परमेश्वर की योजना का हिस्सा बने न कि अपना बदला लेने के लिए चल पडे जब परमेश्वर व्यक्ति के साथ होगा तो वो बिना लडे ही जीत जाएगा और परमेश्वर नहीं होगा तो लडकर भी हार जाएगा परमेश्वर पर विश्वास करो और अपना पलटा लेने की बजाय उस के न्याय का इन्तजार करो वो सब ठीक करेगा ।
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply