आज प्रभु हर एक से कहता है :- चौकस रहो, और हर प्रकार के लोभ से अपने आप को बचाए रखो ; क्योंकि किसी का जीवन उसकी सम्पत्ति की बहुतायत से नहीं होता ।
प्रभु की यह बात हर उस व्यक्ति के ऊपर लागू होती है जो हर समय पैसा के पीछे भागते रहते हैं तथा यह सोचते रहते हैं, कि ज्यादा पैसा होगा मकान, जायदाद होगी तो हमारी शान-ओ-शौकत बढ जाएगी और जीवन लम्बे समय तक आराम से कटेगा ; यही सोच साथ मे लिए लोग दिन रात भागा दौडी कर के यह सब जमा करते हुए एक ऐसे मोड पर पहुँच जाते हैं जहाँ वो अकेले हो जाते हैं और उस सम्पत्ति, उस जायदात का आनन्द ले भी नहीं पाते ?.
क्योकि बाइबिल कहती है
लूका 12 ; 20 – परन्तु परमेश्वर ने उस से कहा, हे मूर्ख इसी रात तेरा प्राण ले लिया जाएगा ; तब जो कुछ तू ने इकट्ठा किया है वह किसका होगा ?.
ऐसे लोगों के लिये जो हर गलत काम से धन जमा करते और दूसरों के लिये छोड जाते हैं दूसरे उनकी दौलत से ऐश करते हैं।
तो अपने आप को पाप की कमाई करने से बचाओ सम्भल जाओ दिन थोडे ही रह गए हैं आनेवाला आएगा देर न करेगा ।
यीशु की शरण मे आओ गुनाहों की माफी मांगो वो क्षमा करनेवाला परमेश्वर है ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह, राजेश गिरधर

