मेरा जुआ अपने ऊपर उठा लो, और मुझ से सीखो ; क्योंकि मैं नम्र और मन मे दीन हूँ और तुम अपने मन मे विश्वास पाओगे ।
जब हम यीशु का जुआ अपने ऊपर लेते हैं तब हम पूरी रीति से यीशु मसीह के पीछे चलने वाले बन जाते हैं।
जुआ वो होता है जो खेतों मे बेलों को आपस में जोडने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
अगर दो बैलों को हम अलग अलग चलाते हैं तो वह चलेंगे नही इधर उधर हो जाएंगे जुताई मे काम नहीं आ पाएंगे इसीलिये उन को साथ रखने के लिए जुए का उपयोग किया जाता है तब बैल सही से सिधाई से चलते हैं।
अगर हमें परमेश्वर के राज्य मे आगे बडना है तो हमें भी यीशु मसीह का जुआ अपने ऊपर रखना होगा ताकि हम भी सिधाई खराई से यीशु मसीह के पीछे चल सकें ताकि स्वर्ग का रास्ता न भटकें अपने जीवन को नाश होने से बचा सकें जब हम अपने ऊपर यीशु का जुआ रखते हैं तब हम नम्र और दीन बनते हैं क्योंकि लिखा है नम्र लोग पृथ्वी के अधिकारी होंगे तो यीशु के पास आओ और स्वर्ग में स्थान प्राप्त करो उद्बार पा लो यीशु आपसे प्रेम करता है वो हम सब के लिए ही सूली पर चडाया गया लिखा है यूह 3 ; 16 – क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम रखा कि उसने अपना एकलौता पुत्र दे दिया ताकि जो कोई उस पर विश्वास करे वह नष्ट न हो परन्तु अनन्त जीवन पाए अनन्त जीवन पाना है तो यीशु के पास आना ही पडेगा ।
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
Share.
Leave A Reply