जो परमप्रधान के छाए हुए स्थान में बैठा रहे वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा ।
इस वचन के द्वारा जब प्रभु ने बाइबिल मे हमसे यह वादा किया तब वो जानता था कि मनुष्य तो मिट्टी ही है वह अपने किए हुए कामों के द्बारा कभी भी उद्भार नही पा सकता; अपने कर्मों के द्बारा कभी भी परमेश्वर के नजदीक नहीं जा सकता इसीलिये उसने अपने एकलौते पुत्र को हमारे लिये पृथ्वी पर भेजा ताकि हम यीशु मसीह पर विश्वास करें तथा उस पर पूरा भरोसा रखकर अपने जीवन को चलाएँ।
जब हम प्रभु पर पूरी तरह भरोसा रखकर उसकी शरण मे आते हैं तब वो हमारे लिए सब कामों को पूरा करता है उसने कहा :-पहले मेरे धर्म राज्य की खोज करो बाकि सब तुम्हें अपने आप मिल जाएगा।
जब हम परमेश्वर पर भरोसा रखते और अपने आप को उस पर छोडकर भरोसा करते तब वो हमारे लिये काम करता है।
परमेश्वर हम सबकी मनोकामना पूर्ण करके हमारे परिवार में वास करता है और प्रभु हम सब के परिवारों को अपने राज्य मे ले, ऐसी हम प्रार्थना करते हैं।
इसलिये सब पर भरोसा न करते हुए परमेश्वर के छाए हुए स्थान में बैठकर प्रार्थना करें वो जरूर सुनेगा ।
आमीन आमीन और आमीन
प्रभु शरण ही हमारा ठिकाना है
रैव्ह राजेश गिरधर


