PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉विषय:- परमेश्वर जैसा प्रेम रखना।💐
1 यूहन्ना 4:10-11
प्रेम इस में नहीं कि हम ने परमेश्वर से प्रेम किया; पर इस में है, कि उस ने हम से प्रेम किया; और हमारे पापों के प्रायश्चित्त के लिये अपने पुत्र को भेजा।
हे प्रियो, जब परमेश्वर ने हम से ऐसा प्रेम किया, तो हम को भी आपस में प्रेम रखना चाहिए।
परमेश्वर का वचन हमे आपस मे मेलमिलाप रखने के विषय मे सिखाता है और बताता है कि हमे कैसा व्यवहार करना है।
यहाँ पर परमेश्वर का वचन बताता है कि प्रेम वह नही जो हम ने परमेश्वर से प्रेम किया। बल्कि प्रेम वह है जो परमेश्वर ने हम से किया।
क्योकि हम कितना भी प्रेम करे लेकिन प्रभु जैसा नही कर सकते हैं। हम सिर्फ परमेश्वर के जैसा बनने के लिए कोशिश कर सकते हैं।
क्योकि परमेश्वर ने हमसे इतना प्रेम रखा कि अपने एकलौते पुत्र को हमारे लिए भेजा। हम लोग अपनी प्यारी चीज को या उन लोगो को कभी भी नही दे सकते हैं जिनसे हम प्रेम करते हैं।
इसलिए परमेश्वर का प्रेम अदभुत हैं। परमेश्वर ने हमसे प्रेम किया और हम वही प्रेम दूसरो के साथ मे बांटे। सांझा करें।
हम किसी को अपने जैसा प्रेम रखने के लिए न कहे बल्कि प्रभु जैसा प्रेम रखने के लिए कहे।
हम में बहुत सी कमिया पाई जाती है। बहुत सारी गलती हो जाती हैं लेकिन परमेश्वर पवित्र हैं। हम सभी किसी न किसी की तरह बनना चाहते हैं तो प्रभु की तरह बने।
परमेश्वर आप सभी को आशीष करें।
सभी को जय मसीह की।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️


