परमेश्वर की भलाई को समझ पाना , और उसका बखान लगभग ना मुमकिन है| वो कितना अच्छा है , ये तो फ़रिश्ते भी नहीं समझ पाए|* | यीशु ने इस्रायलियों से कहा था –यदि तुम अब्राहम की संतान होते , तो अब्राहम के जैसे काम करते| यीशु के इस कथन में सारे रहस्य छुपे हैं| *यदि हम परमेश्वर की संतान हैं , तो हमारे काम भी , परमेश्वर के जैसे होना चाहिए| यदि परमेश्वर भला है , तो हम बुरे कैसे हो सकते हैं? यदि वो रहम दिल है , तो हम पत्थर दिल कैसे हो सकते हैं?* नीतिवचन 3:27 में सुलेमान कहता है—जिनका भला करना चाहिए , यदि तुझमें शक्ति हो तो , उनका भला करने से नहीं रुकना| *प्रार्थना , इबादत , वचन का अध्यन , सब अपनी जगह ठीक हैं| मगर नेकी का रिश्ता , हमारी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से है| परमेश्वर ने  कहा , यदि तू नेकी ना करे , तो गुनाह दरवाज़े पर छिपा रहता| नेकी करने वालों पर ख़ुदा , बरकतों की बारिश करता है| वो उसको देता ,जो नेकी करना जानता है , और करता भी है|* 
आमीन
प्रभु की भलाई हमेशां आपके साथ है
रैव्ह. राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply