बाईबल कहती हैं:- पृथ्वी यहोवा की महिमा के ज्ञान से ऐसी भर जाएगी, जैसे समुद्र जल से भर जाता है ।
कितनी गहरी बात हमको प्रभु का यह वचन समझाता है आज से ज्यादा नहीं सिर्फ 50 साल पहले का जीवन तथा आज के जीवन की तुलना की जाए तो एक सपना सा लगता है आज जिन वस्तुओं का हम इस्तेमाल कर रहे हैं वो वस्तु आज से पहले के लोगों के द्बारा सोचना भी एक मजाक की बात थी, पर आज परमेश्वर के अथाह ज्ञान के द्बारा यह सम्भव हो गया । फोन, मोबाइल, टीवी, नैट, यूट्यूब, वाट्स ऐप, आदि
आज इतना ज्यादा ज्ञान का विस्तार मनुष्य मे हो गया है जिसका वर्णन करना भी मुश्किल है; आज, दिन दूनी रात चौगुनी रफतार से मनुष्य भाग रहा और हर रोज कोई न कोई नया अविष्कार करता जा रहा है आप इस बारे मे क्या सोचते हैं, क्या यह कोई जादू है,? नहीं यह इस वचन की सच्चाई है जिसे परमेश्वर ने हबक्कूक को बताया तथा उसके द्बारा बाइबिल मे लिखवाया भी इस बात का होना तय था जो आज हो रहा है एक रास्ते से आप गुजरो और छह महीने बाद फिर उसी रास्ते से गुजरो आपको वहाँ कुछ न कुछ नया बनता हुआ मिल जाएगा यह वचन की सच्चाई का कारण है जो कहता है परमेश्वर के ज्ञान की महिमा से पृथ्वी भर जाएगी वो हो रहा है वजह हम अन्तिम दिनों में जो चल रहे हैं हर किसी का एक अन्त होता है जो होने ही वाला है जिसे कोई नहीं रोक सकता समय है सम्भल जाओ प्रभु के पास आओ पापों की तौबा करो वो माफ करनेवाला है करेगा भी ।
आमीन
प्रभु की आशीष हमेशा आप पर बनी रहे
रैव्ह राजेश गिरधर


