खुदा के बिना आप का कुछ वजूद नही है ।यहोवा के विरूद्ध न तो कुछ बुद्धि, और न कुछ समझ, न कोई युक्ति चलती है।
युद्ध के दिन के लिये घोड़ा तैयार तो होता है, परन्तु जय यहोवा ही से मिलती है ।कल क्या होगा यह तो खुदा के सिवा और कोई नहीं जानता। परन्तु फिर भी बड़ी आशा के साथ हम अपनी योजनाओं को बनाते व उन्हें पूरा भी करते हैं। और संभव है अपनी उपलब्धियों व अपनी समझदारी पर घमंड भी करते हों। परन्तु परमेश्वर का वचन ऐसा कहता है — यदि प्रभु ने आज्ञा न दी हो, तो ऐसा कौन है जो कहे, और उसकी बात पूरी हो जाए ?, इतना बुध्दिमान व समझदार या ताकतवर कोई नहीं जो अपनी युक्ति को स्वयं से पूरा कर सके। किन्तु धन्यवाद हो उस पिता परमेश्वर का जो हमारी योजनाओं को इतना सम्मान देते व उन्हें पूरा भी करते हैं। क्यूँकि वचन कहता है — मनुष्य अपने हृदय में युक्तियां बनाता है, परन्तु उनका सफल होना यहोवा की ओर से होता है।  इस महामारी ने हमारी कितनी औकात है सबके सामने बया कर दी है.बडे बड़े उद्योगपतियों और अमीरों की बुनियादें हिल और कई लोग तो अपनी जिंदगियो से हाथ धो बैठे..कितने लोगों ने तो अपने जीवन को ही खत्म कर लिया.
इसलिये प्रभु की अधीनता में रहें व सारी उपलब्धियों के लिए उनका धन्यवाद करें। क्योंकि वो दीन पर अनुग्रह करता पर घमंडी का सामना करता है.
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
Share.
Leave A Reply