PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉वचन अपने जीवन में स्थापित करो!💐
हे यहोवा, तेरा वचन, स्वर्ग में सदा तक स्थिर रहता है। (भजन संहिता 119:89)|
वचन आपके विषय में जो कहता है, उसके विपरीत कुछ भी स्वीकार मत करो| वचन की विश्वसनीयता पर कभी सवाल मत करो| विश्वास करो, स्वीकार करो और घोषणा करो कि आप वह है जो परमेश्वर कहता है कि आप है, आपके पास वह है जो परमेश्वर कहता है कि आपके पास है और आप वह कर सकते हैं जो वह कहता है कि आप कर सकते है|
होने दो कि परमेश्वर का वचन आपको एक नई मानसिकता दे, सोचने का एक नया तरीका।
मत कहो कि आप बीमार हैं, सिर्फ इसलिए कि आपने अपने शरीर में बीमारी के लक्षणों को महसूस किया। वचन कहता है कि यदि उसी का आत्मा जिसने यीशु को मरे हुओं में से जिलाया तुम में बसा हुआ है; (और परमेश्वर का धन्यवाद हो कि वह बसा हुआ है), तो वही आत्मा तुम्हारी नश्वर देहों को जिलाएगा (रोमियो 8:11)|
इसलिए, हमेशा आपकी घोषणा होनी चाहिए, “मैं आत्मा के द्वारा जिलाया गया हूँ; दैवीय स्वास्थ्य मेरा स्वभाव है और एक आशीष है जो मसीह यीशु में मेरे पास है और मैं इसका आनंद लेता हूँ|”
यदि आप कमजोरी, संदेह, निराशा या कमी का अनुभव कर रहे है, तो इन विसंगतियों को अपने जीवन की दशा के रुप में स्वीकार मत करो; आपका जीवन परमेश्वर की महिमा के लिए है| 1 पतरस 2:9 (एएमपीसी) कहता है, “”पर तुम एक चुना हुआ वंश, और राजसी याजक, एक समर्पित देश, (परमेश्वर के) खरीदे हुए विशेष लोग हो, इसलिए कि जिसने तुम्हें अंधकार में से अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है, उसके गुण प्रगट करो|” परमेश्वर का वचन प्रायोगिक है; जब आप इस तरह के वचन को पढ़ते हैं, तब आपको अवश्य ही उत्तर देना चाहिए| आप कहते हैं, “धन्य है परमेश्वर! मेरा जीवन महिमा, सुंदरता, बुद्धि और आत्मा की श्रेष्ठता से भरा हुआ है, और मैं इन्हें अपने विश्व में दिखाता हूँ!”
वचन कहता है, “विश्वास करनेवाले के लिए सबकुछ संभव है”; यह कहने के द्वारा उत्तर दो, “हाँ, प्रभु, मुझमें काम कर रही आपकी योग्यता के कारण, मेरी क्षमता असीमित है; अधिक करने के लिए मेरे पास सर्वदा – बढती हुई क्षमता है|”
परमेश्वर का वचन आपके लिए केवल तभी काम करेगा जब आप इसका सही उत्तर देंगे। हाँ, परमेश्वर का वचन सर्वशक्तिशाली है और स्वर्ग में स्थापित है, लेकिन आपको अपनी घोषणाओं के द्वारा इसे अपने जीवन में स्थापित करना पड़ेगा: “उसने कहा…. ताकि हम निर्भिकता से कह सके… ” (इब्रानियो 13:5-6 )।
हालेलूयाह! 🙏
घोषणा
मेरा जीवन परमेश्वर के द्वारा श्रेष्ठता के लिए बनाया गया और योजनाबद्ध किया गया है। मैं दैवीय स्वास्थ्य, समृद्धि, और सत्यनिष्ठा में चलता हूँ। मसीह मेरी योग्यता और क्षमता है; और उसके द्वारा, मेरे लिए सबकुछ संभव है। मैं जानता हूँ कि मैं कौन हूँ, मेरे पास क्या है, और मैं मसीह में सब कर सकता हूँ; मेरी क्षमता सीमाहीन है।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️

