प्रभु यीशु मसीह के जीवित और पवित्र नाम में आप सभों को सलाम ।
मैं यहोवा की ओर ताकता रहूंगा , मैं अपने उद्धारकर्त्ता परमेश्वर की बाट जोहता रहूंगा ; मेरा परमेश्वर मेरी सुनेगा ।।
 मुझे अपने सत्य मार्ग पर चला और शिक्षा दे , क्योंकि तू मेरा उद्धार करनेवाला परमेश्वर है ; मैं दिन भर तेरी ही बाट जोहता रहूंगा 
परमेश्वर मेरा उद्धार है , मैं भरोसा रखूंगा और न थरथराउंगा ; क्योंकि प्रभु यहोवा मेरा बल और मेरे भजन का विषय है ।
प्रेमी पिता परमेश्वर आज हम सभों की रक्षा करें और हमारी सुधी लें हमें पवित्र बनाये रखें , और अपनी महिमा हेतु बहुतायत से हमें इस्तेमाल करें ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply