बाईबल के वचन हर बात को हमारे जीवन में बड़े ही आसान तरीके से समझने की शक्ति प्रदान करते हैं कि मनुष्य अपनी कितनी ही युक्तियों को क्यों न निकाल ले मगर परमेश्वर के आगे उसकी एक नहीं चलती ।
मनुष्य अपने जीवन में अगर किसी का बुरा करता या करने की कौशिश करता है तब जिसका वो बुरा करने जा रहा होता है उसके साथ परमेश्वर है तो उसका बुरा हो ही नही सकता जिस प्रकार नबूकदनेस्सर के साथ हुआ वो दानियल को बचाना चाहता तो था पर राजा होने के नाते ऐसा कर नहीं सकता था ।
अपने मन्त्रीमण्डल के दबाव में उसने दानियल को शेरों की मांद मे डलवा दिया ; दानियल के साथ परमेश्वर रहता था इसलिये परमेश्वर ने अपने स्वर्गदूत को भेजकर शैरों का मुँह ऐसा बन्द कर रखा कि वो दानियल को खा नहीं पाए यही वजह है अगर परमेश्वर हमारी ओर है तो हमें किसी का भी खतरा नहीं हो सकता वजह हमारी ओर से लडनेवाला यहोवा है जो हर परिस्थितियों में हमें बचाने की सामर्थ्य रखता है बशर्ते मनुष्य का विश्वास यहोवा पर मजबूत हो हमारा परमेश्वर पर विश्वास ही हमें विजय दिला सकता है न कि कोई मनुष्य। बाईबल इसलिये कहती है शापित है वो मनुष्य जो मनुष्य पर भरोसा रखता है।
हमें किसी मनुष्य पर नहीं ,किसी संस्था पर नहीं, किसी बडे या छोटे पासवान पर नहीं सिर्फ़ यीशु मसीह पर विश्वास रखना है और सीखना होगा तब ही वो बचाएगा जिस प्रकार उसने समुद्र को दो भाग किया , उसी तरह वो हमारी हर उस समस्या से हमें बचाने की सामर्थ्य रखता है जिससे बहुत बार हम हार मान कर बैठ जाते हैं वो कहता है (यीशु मसीह):-बार बार, हर बार हारो मत विश्वास करो वो हमें हर मुसीबतों से बचाएगा बस विश्वास करो चमत्कार देखो ।
आमीन आमीन फिर से कहें आमीन
आपकी सेवा में प्रभु का दास
रैव्ह राजेश गिरधर


