PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
👉बुद्बि का मूल यहोवा का भय है जितने उसकी आज्ञाओं को मानते हैं उनकी बुद्बि अच्छी रहती है उसकी स्तुति सदा बनी रहेगी ।
जो लोग परमेश्वर के भय के साये में अपना जीवन जीते हैं वो बुद्बिमान होते हैं यह एक सच्चाई है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता । परमेश्वर का भय मनुष्य को एक ऐसे रास्ते पर लेकर चलता है जो परमेश्वर ने उसके लिये नियुक्त किया होता है।
व्यक्ति पाप से बचा रहता है वह पाप कर ही नही सकता वजह परमेश्वर का भय जो उसमें रहता है।
सबसे बडा उदाहरण हमें बाइबिल सुलेमान के बारे में बताती है।
सुलेमान जब जवान ही था तब उसे राजगद्दी पर बैठाया गया जब वो राजगद्दी पर विराजमान हुआ तब उसे राज्य को चलाने के लिए ज्ञान और बुद्बि चाहिए थी क्योंकि जो राज्य उसे मिला था वह काफी विशाल था उस राज्य को चलाने के लिये उसने परमेश्वर से प्रार्थना की उसने जो परमेश्वर से मांगा वो बुद्बि का वरदान मांगा जिससे वो परमेश्वर के द्बारा दिये गये राज्य को सही चला सके और परमेश्वर के भय में चल सके।
उसे वरदान तो मिला और उसको उसने भरपूरी से इस्तेमाल भी किया ; पर वो भी परमेश्वर की बातों पर अटल न रह सका उसने भी बहुत सी स्त्रियां ब्याह ली, रखेलियां रख लीं जिन्होंने उसे परमेश्वर से दूर कर दिया, और अपने देवताओं की पूजा करवाई, जिस कारण वो परमेश्वर से दूर हो गया तब परमेश्वर ने उस से उसका राज्य तो नहीं छीना क्योंकि परमेश्वर उसे वादा कर चुके थे पर उसकी आने वाली पीढियों से परमेश्वर ने वह राज्य ले लिया ।
क्योंकि सुलेमान परमेश्वर के भय को त्याग कर अपनी ही मनमानी करने लगा था।
परमेश्वर न्यायी है वो बदलता नहीं उसने जो बुद्बि सुलेमान को दी वह अन्त समय तक उसके साथ रही जिसकी चर्चा हम आज भी बाइबिल मे पढते और दूसरों को भी सिखाते हैं इसलिये परमेश्वर के भय में चलना और उसकी बातों को मानना व पालन करना ही मनुष्य का काम होना चाहिए, ताकि वो उस सब को जो परमेश्वर ने उसे दिया है सम्भाले और जीवन जीने को तैयार रहे।
Amen 🙏
Hv a blessed Sunday 🙌✝️
👉गलातियों-5:1 मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो॥
👉युहन्ना-8:32 और तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।
👉युहन्ना-14:6 यीशु ने उस से कहा, मार्ग और सत्य और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।🙏🙏


