हर किसी के जीवन में कुछ ऐसी बातें होती है जिसे उस व्यक्ति के अलावा कौई नहीं जानता जिस पर वो बातें होकर गुजरी हों बहुत बार लोग ऐसे ऐसे काम को अन्जाम दे देते हैं जिसे सुनकर भी रूह कांपने लगती है।
लोग उन कामों को करने में आनन्द की अनुभूति करते पाए जाते हैं और कोई नहीं जान पाता इस व्यक्ति ने क्या किया सब उसे नेक समझते हैं मगर उसका खुद का मन जानता है उसने क्या किया परमेश्वर जानता है उसके जीवन के सब पापों को कौई भी किसी से भी कुछ भी छिपा सकता है पर अपने आप से परमेश्वर से नहीं छुपा सकता कुछ लोग तो परमेश्वर के सामने जाकर अपने पापों को मानकर छोड देते पर कुछ लोग ढिठाई से पापों को करते जाते व सोचते हैं कौन देख रहा है।
मनुष्य से आप बच सकते हैं कानून को भी धोखा दे सकते हैं पर अपने आप को धोखा व परमेश्वर को धोखा नही दे सकता वो सब जानता है जब तक हम परमेश्वर के सामने अपने गुप्त पापों को नहीं मानते तब तक हम छुटकारा नही पा सकते हो सके तो अपने मन की बातों को खोलकर प्रभु के सामने रखो जो कुछ भी आपने गुप्त में किया तथा ढिठाई से उसे करते जा रहे हैं तो आप समझ ले आप मुश्किल मे पढने वाले हैं वो मुश्किलें आप को घेर लें उस से पहले ही माफी मांगकर शुद्ब हो जाओ प्रभु माफ करता है क्योंकि यीशु मसीह ने पापियों के लिये ही अपनी जान दी हमारे ही पापों का बोझ वो अपने कन्धों पर लेकर सूली पर चढ गया ताकि हम पापों से मुक्ति पा जाएं पापों से तौबा करो लौट आओ प्रभु के पास वो क्षमा करनेवाला है करेगा भी ।
आमीन
प्रभु आपको हर पल  क्षमा करता है
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply