बाईबल बिल्कुल सही और सच्ची बात कहती है कि जिसे देखो आज वो धन के पीछे भाग रहा है, चाहता है ज्यादा से ज्यादा धन को इकट्ठा कर ले उसी भागमभाग में कब परिवार पीछे छूट जाता, कब बच्चे पराये हो जाते , कब माँ बाप दुनियां से चले जाते पता नहीं चलता।
पर फिर भी मनुष्य लगा हुआ है धन इकट्ठा करने में,अपने शरीर को खराब करता हुआ अपने जमीर को बेचता हुआ नही जानता आगे क्या होगा ? बस धन इकट्ठा हो जाए रास्ता कोई भी क्यों न हो चाहे उसके लिए किसी का गला ही काटना न पडे कोई फर्क नहीं पडता पर बाइबिल कहती है हे मूर्ख आज ही रात को मैं तेरा प्राण ले लू तो यह धन किसका होगा ।
इस कोरोना काल में किसी का पैसा काम नहीं आया, पैसा होते हुए भी लोग मर गये धन का अम्बार भी जीवन नही दे पाया खत्म हो गये बडे बडे अमीर जो कहते थे हम धन से जीतेंगे।
एक किस्सा आपको सुनाता हूँ, एक लडका किसी सेठ के यहाँ काम करता उसे दिन रात बहुत ही काम उसका सेठ करवाता था सेठ इतना अमीर था उसे पता ही नहीं था उसके पास कितना धन है।
फिर भी हर समय अपनी पत्नी को छोड पैसे जोडने में लगा रहता था लडका भी दुखी मन से काम करता रहता सेठ की पत्नी जवान थी सेठ उसकी सुधी नही लेता बस ज्यादा से ज्यादा धन इकट्ठा हो यही उसकी दिनचर्या थी।
एक दिन सेठ मर गया कुछ दिन बाद सेठानी ने उसी नौकर से शादी कर ली तब नौकर सोचने लगा परमेश्वर मैं तो सोचता था यह सेठ जो इतना धन इकट्ठा कर रहा है इस धन का क्या करेगा पर आज समझ आया यह तो मेरे लिए धन इकट्ठा करता था इस प्रकार एक नौकर बेहद अमीर व्यक्ति बन गया बाईबल सही कहती है मनुष्य धन तो इकट्ठा करता है पर वो नहीं जानता उसे कौन लेगा ?.
अगर आप भी ऐसा करते हैं तो संभल जाएँ यह छोड दे ज्यादा धन दुख ही लाता है तथा दूसरे ही उसको इस्तेमाल करते हैं धन के पीछे नहीं यीशु मसीह के पीछे चले स्वर्ग का रास्ता साफ हो जाएगा ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply