वचन कहता है की हम सभी पापी है, बचपन से हम पाप करते आए है, पाप की वजह से हमारा मेल परमेश्वर से नहीं हो पा रहा था क्योंकि परमेश्वर पवित्र है और हम सभी पापी है, परमेश्वर ज्योति है और हम अंधकार में जी रहे है, वचन कहता है पाप की मजदूरी मृत्यु है, हर वो व्यक्ति जो पाप करता है एक दिन नरक मे होगा, पर सब से अच्छी बात यह है की परमेश्वर कभी नही चाहता, कि मनुष्य नरक मे रहे, नरक तो उसने सिर्फ शैतान के लिए बनाया था…
परमेशवर ने हमसे प्रेम किया है, यह प्रेम यीशू मसीह के द्वारा हम पर प्रगट हूआ है, परमेशवर ने हमारे लिए अपने बेटे को इस पृथ्वी पर भेजा, वो हमारी तरह मनुष्य बन कर इस पृथ्वी पर आया, वो हमारे अपराधों को अपने ऊपर ले कर क्रूस पर बलिदान हुआ और तीसरे दिन जी उठा, यीशु ने कोई पाप नहीं किया था पर वो हमारे पापों को ले कर बलिदान हूआ, वह जी उठा, जी उठने के बाद वो हमारे बीच 40 दिन तक रहा…
बाईबल कहती है “जो कोई उस (यीशु) पर विश्वास करेगा उसे उसके पापों की क्षमा मिलेगी और उसका परमेश्वर से मेल मिलाप होगा…
हम अपने पापों की क्षमा पाए और हमें एक नया जीवन मिलें, इसलिए यीशु बलिदान हुआ, उसी यीशु पर विश्वास करने की वजह से परमेशवर हमें पवित्र आत्मा देता है ताकि हम उसकी आज्ञाओं पर चल पाए….
आपने चाहें किस तरह भी जिंदगी जी है, आज भी यदि आप यीशु के पास आएंगे तो वो आपको माफ करेगा और आपके जीवन को बदलेगा, वो आप से प्रेम करता है…परमेश्वर दयालु है, वो नही चाहता की हम नाश हो, वो चाहता है की हमारा उद्धार हो…
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

