PRAISE THE LORD
🙏Good Morning 🙏
तब यहोवा ने यहोशू से कहा, आज के दिन से मैं सब इस्राइलियों के सम्मुख तेरी प्रशन्सा करना आरम्भ करुँगा, जिससे वे जान लें कि जैसे मैं मूसा के संग रहता था ; वैसे ही तेरे संग भी हूँ ।
जब मूसा को पहाड़ी से परमेश्वर ने सारा कनान देश दिखा दिया तब मूसा वहीँ पर मर गया परमेश्वर ने उसे वहीं मिट्टी दी आज तक कोई नही जानता मूसा की कब्र कहाँ है ? उसके बाद परमेश्वर ने यहोशू को चुना ताकि वो सारे बचे हुए इस्राइली लोगों को कनान देश में प्रवेश करवा सके ।
सब इस्राइली मूसा से डरते थे वो जानते थे परमेश्वर मूसा के संग रहता है जब मूसा परमेश्वर से बातें करके पहाड पर से नीचे आता तब उसके चेहरे से रोशनी निकलती थी यही बात दूसरों के भय का कारण थी जब मूसा के बाद यहोशू को परमेश्वर ने चुना तब वो हियाव बाँधकर परमेश्वर के काम करने को तैयार हो गया परमेश्वर उसके साथ था ।
इन सब बातों मे एक बात साफ साफ सबको समझ लेनी चाहिए व्यक्ति का चुनाव परमेश्वर की ओर से होता है जिसे वो चुनता है उसे बडाता भी है और उसकी ताडना भी करता है क्योंकि वो उस से प्यार करता है ।
मगर आज के हालातों को देखते हुए तो ऐसा लगता है जैसे सेवा करनेवाले यह समझते हैं कि उनका चुनाव भी परमेश्वर की ओर से हो गया वो सेवा करने चल पडते हैं पर उनको समझ नहीं आता करना क्या है , कैसे करना है, कब करना है कहाँ करना है , वह भ्रम मे ही चलते हैं ।
उनकी जिन्दगी मे रास्ता पता न होने के कारण बहुत से लोग उनका फायदा भी उठाते जिससे उन्हे अपने आप को ठगा हुआ सा महसूस होता है।
यहाँ परमेश्वर साफ कहता है मै तेरे साथ हूँ जैसे मूसा के साथ था तेरी प्रसन्सा मैं करवाऊंगा पर आज बात उलटी है ; जो प्रशन्सा के योग्य भी नहीं वो भी लोगों को ज्ञान बांट रहे तथा लोगों को गलत शिक्षा दे रहे हैं ।
परमेश्वर उनके साथ नहीं ,अपनी बुद्बि से लोगों को भरमा रहे लोग भी उनके भेकावे मे आकर चल रहे हैं।
बाइबिल कहती है तेरी प्रशन्सा और लोग करें तो करें पर तू आप न करना पर हमारे चारो ओर लोग खुद अपनी ही प्रशन्सा करने मे व्यस्त रहते हैं खुद को कुछ समझ नहीं पर लोगों को सिखा रहे हैं प्रशन्सा करानेवाला प्रभु है वही सब करता है क्योंकि बडती न तो पूरब से न पश्चिम से आती है परमेश्वर न्यायी है वो एक को बढाता दूसरे को घटाता है।
आप भी अगर इस खुशफहमी मे हैं तो उससे बाहर आकर देखें क्या आपके साथ परमेश्वर है , क्या आपका चुनाव उसकी ओर से है या आप अपने आप ही बाइबिल लेकर निकल पडे जाँचना जरूरी है अपने आप को ? 
अपने को जाँचों समय आ गया है धोखा न खाना परमेश्वर ठट्ठे मे उडाया नहीं जा सकता सब बातों का लेखा उसे देना होगा ।
Amen 🙏
Hv a blessed day 🙌✝️
Share.
Leave A Reply