परमेश्वर के वचन पर विश्वास रखें और परमेश्वर ने आपकी प्रार्थना सुनी है और उसका उत्तर दिया है, इसलिये उसकी स्तुति करें। प्रभु ने स्वयं कहा है, ‘इसलिये मैं तुमसे कहता हूँ कि जो कुछ तुम प्रार्थना करके मांगो, तो प्रतीति कर लो कि तुम्हें मिल गया, और तुम्हारे लिये हो जाएगा।’ (मरकुस 11:24) प्रभु सुनता है और उत्तर देता है ऐसा विश्वास रखें यही प्रभावशाली प्रार्थना का रहस्य है। परमेश्वर पर संदेह न करें। हमें असम्भव लगने वाली बातें भी परमेश्वर कर सकता है। विश्वास का जीवन प्रसन्नता का जीवन है। हरेक चीज के लिये आप परमेश्वर पर भरोसा रख सकते हैं।
प्रभु पर शंका मत लाइये। कोई भी विलम्ब के लिये उससे सवाल न करें और न ही व्याकुल हो, परन्तु परमेश्वर ने आपकी प्रार्थना सुन ली है ऐसा विश्वास रखें। प्रभु आपका विश्वास देखेगा और उसके अनुसार आपको प्रतिफल देगा।
कई लोग प्रार्थना करते हैं परन्तु उनका चेहरा उदास ही रहता है। यह बताता है कि प्रभु ने उनकी प्रार्थना सुनी है ऐसा वे नहीं मानते। ऐसे लोग विश्वास में निर्बल हैं। प्रभु ने आपकी सुनी है, ऐसा आप सचमुच विश्वास करते हों तो प्रार्थना के उत्तर के लिये उसकी स्तुति करें।
हमारा परमेश्वर प्रेमी परमेश्वर हैं जो कभी असफल नहीं होता। हम परमेश्वर पर संदेह करते हैं और मनुष्य की ओर देखने के द्वारा नुकसान उठाते हैं। यदि हम विश्वास रखते हैं कि हमारा प्रभु हमारे पापों के लिये मरा, हमें बचाने के लिये और हमारा उद्धार करने के लिये उसने सब कुछ दे दिया, तो अवश्य वह कभी विफल नहीं होगा। प्रभु ने कहा, ‘देखो, मैं …. सदैव तुम्हारे संग हूँ।’ ‘मैं तुझे कभी नहीं छोडूँगा।’
आमीन
प्रभु हमेशां हमारे अंग सगं है
रैव्ह. राजेश गिरधर.

