बाईबल मे बहुत बार हमें यह देखने को मिलता है कि लोग बीमारियों से बैहाल थे अपना सब कुछ गवां चुके पर चंगे नहीं हो रहे थे पर जैसे ही यीशु ने उनको छुआ वह तुरन्त ही चंगाई को पा गये।
जिनको भी यीशु मसीह ने चंगा किया उनमे एक बात समान थी सब पाप से ग्रसित थे कहें तो किसी न किसी पाप की उनके जीवन मे प्रभुता थी ।
जिस वजह से वो चंगे नही हो पाते थे पाप की दुष्टात्मा पहले भी काम करती थी आज भी करती है पहले भी लोग इस बात को नहीं मानते थे, और आज भी नहीं मानते कि पापों के द्बारा बिमारी की दुष्टात्मा मनुष्य को आ जकडती है जिसका अहसास मनुष्य को नहीं होता और वह दुनियां दारी मे होने के नाते इस बात को भूल जाता है ।
पर जब यीशु मसीह का आगमन उसके जीवन मे होता है, तो वह बिना दवाई के सिर्फ यीशु मसीह के बौलने मात्र से ही सही हो जाता है ।
यहाँ दो चीजे काम करती है एक तो खुद परमेश्वर जो उस व्यक्ति को सही कर रहा है और दूसरा उस व्यक्ति का विश्वास कि यीशु ही उसे चंगा कर सकता है, दोनों बातों के मिलने से चंगाई उसी पल मिल जाती है।
आज भी चमत्कार होते हैं विश्वास करनेवाले के साथ कुछ भी कभी भी हो सकता है बस यह विश्वास करना है यीशु मसीह मेरे पापों के कारण मारा गया, गाडा गया तीसरे दिन मुर्दों मे से जी उठा और दौबारा आनेवाला है इस बात पर विश्वास करनेवाला ही अपने जीवन में चंगाई को देख सकता है विश्वास करनेवाले के लिये कुछ भी नामुमकिन नहीं ; यीशु मसीह ने कहा है तुम विश्वास से जो भी मांगो वो तुम्हारे लिये हो जाएगा जिन्दगी की हर मुश्किल यीशु मसीह पर विश्वास करने से खत्म हो जाती है पर अपने आप को पाप से बचाना पडता है बस यही करना और आप की मुश्किलों की समाप्ति यीशु मसीह के नाम से ।
आमीन
प्रभु यीशु मसीह ही चंगाई का दाता हैं
रैव्ह राजेश गिरधर

