यहोवा मेरे लिये सब कुछ पूरा करेगा ; हे यहोवा तेरी करुँणा सदा की है । तू अपने हाथों के कार्यों को त्याग न देगा ।
यह बात बिलकुल ही सही है जैसा कि बहुत से लोग मानते हैं विश्वास भी करते हैं पर कुछ लोग इस बात पर विश्वास ही नहीं करते वो कहते हैं हम अपनी अकल और ताकत से सब कुछ प्राप्त कर लेंगे मगर हम तो अपने परमेश्वर ही पर भरोसा रख कर अपने सब कामों को करते जाएँगे और वो हमें वो मुकाम देगा जो उसने हमारे लिए रखा है ।
बाइबिल हमें परमेश्वर पर भरोसा करना सिखाती है,जब जब  व्यक्ति अपनी बुद्बि का सहारा लेता है और जो वो करने की कोशिक करता उसमें वो फेल हो जाता है तब उसे निराशा हाथ लगती और वो दुख में बैठ जाता है मगर हम इस वचन पर भरोसा करके अपने कामों को यहोवा पर डाल देते हैं तब वो हमारे सब मनोंरथों को पूरा करता जाता है उसी ने हमें बनाया है हम उसी के हाथ के काम हैं तो क्या कोई अपनी बनाई हुई किसी चीज को भला खराब करता है नहीं करता हाँ उसे भट्टी में तराशकर और सुन्दर जरूर बनाता है जिसे हम दुख कहतें आएँ है सोचते हैं यह दुख मेरे जीवन मे ही क्यों आया यह गलत मेरे साथ ही क्यों हुआ पर हम यह भूल जाते हैं वो हमें दुखों की भट्टी मे से गुजार कर सोना बना रहा है।
जिसकी कीमत बाजार में लाखों की होती है परमेश्वर हमें सोना बनाना चाहता है ताकि हम इस जीवन में सब कुछ पा सकें उसका यह वादा है वो हमारे लिए सब कुछ पूरा करेगा,और वो करता भी है हमारा विश्वास बहुत बार परिस्थितियों को देखकर डगमगाने लगता है पर हम जब उसे विश्वास से पुकारते हैं तब वो दौडा आता है। परमेश्वर ही से सहायता हमें मांगनी चाहिए उसकी सहायता से हम जीवन की हर परिस्थितियों को जीत सकते हैं यीशु मसीह पर विश्वास रखो,और आगे बढो सब पहाड हट जाएँगे।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply