सोना बहुमूल्य होता है , यदि  ख़रा हो तो उसकी कीमत और ज़्यादा बढ़ जाती है| खरे सोने की चमक उसकी शुद्धता का प्रमाण होती है| कोई भी खरे सोने को खोना नहीं चाहता| पौलूस कहता है — तुम्हारा विश्वास तपाये हुए सोने से अधिक , मूल्यवान है|  समस्याओं में सिर्फ प्रभु की ओर ताकते रहना ही विश्वास होता है| विश्वास के कमज़ोर पड़ते ही , छोटी छोटी समस्याएं भी , पहाड़ जैसी लगने लगती है| विश्वास आपके लड़ने की ताक़त है|आप जिसे सहनशक्ति कहते हैं , वो विश्वास में ही छुपी होती है| विषय को गहराई से समझने के लिए हम , मार्था और मरियम का उदाहरण ले सकते हैं| लाज़र जब तक ज़िन्दा था , उम्म्मीद की शमाँ रौशन थी| लाज़र की सांसों की डोर टूटते ही , विश्वास की डोर भी टूट गई| उन्हें ऐसा लगने लगा सब कुछ ख़त्म हो गया , अब कुछ नहीं हो सकता| यह उनका नज़रिया था| यीशु जानता था , अब भी बहुत कुछ हो सकता है|लाज़र की कब्र पर पहुंच कर , यीशु ने मार्था से कहा –क्या मैं ना कहता था , यदि तू विश्वास करेगी , तो परमेश्वर की महिमा देखेगी? विश्वास से , यीशु के दामन के कोने से भी सामर्थ्य निकलती हैं|
आमीन
प्रभु में अपने विश्वास को कायम रखे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply