हमारा परमेश्वर महान है , वह अपने लोगों का पूरा ध्यान रखता है उन्हें कभी किसी प्रकार की घटी नहीं होने देता जब हम अपने परमेश्वर की आज्ञा को मानकर अपना जीवन चलाते हैं तब वो हमारी हर उस जरूरत को पूरी करता है जिसकी हमें आवश्यकता है क्योंकि वो जानता है मनुष्य मिट्टी ही है छाया सा चलता है और मिट्टी में ही मिल जाएगा ।
इसीलिये वो कहता है पहले मेरे स्वर्ग राज्य की खोज करो यह सब वस्तुएं तो तुम्हें यूँ ही मिल जाएँगी जब मूसा के द्बारा यहोवा परमेश्वर इस्राइली लोगों को मिस्र से निकाल कर ला रहा था तब वह लोग जंगलों को पहाडों को नदियों को पार करते चलते जा रहे थे उस समय कोई कमाई का साधन किसी के पास नहीं था फिर भी परमेश्वर उन सबको स्वर्ग की रोटी देता था जो मन्ना के रुप में स्वर्ग से गिरती उसे वो हर रोज सुबह उठकर बटोरते पीसते व रोटी बना कर खाते थे ।
जब वो चलते तब एक बादल उन सब के ऊपर छाया करता हुआ चलता ताकि उन्हें धूप न लगे , जब वो रात को चलते तब एक आग का खम्बा उनके साथ चलता ताकि उन्हे अन्धेरे में टटोलना न पडे जंगली जानवरों से वो आग उन्हें बचाती थी ।
जब उन्हे प्यास लगती तब परमेश्वर उन्हें चट्टान में से भी पानी निकाल कर पिलाता उनकी प्यास बुझाने को वो चालीस साल चले पर न तो उनके पेरों मे छाले पडे और न ही उनके कपडे फटे न  ही पुराने हुए इतना महान हमारा परमेश्वर है किसी भली वस्तु की घटी उन्हें होने न पाई उसके बावजूद उन्होंने परमेश्वर से बलवा किया जैसा इन्सान की प्रवृत्ति है सब कुछ जब बिना मेंहनत के मिलता है तब वह उसका मूल्य जान नहीं पाता और उसे वह सब बैकार लगने लगता है पर वही वस्तु वह खरीद कर लाता तो उसे उस की कीमत पता रहती है परमेश्वर जब सब कुछ फ्री देता तो व्यक्ति उसे पचा नहीं पाता यह गलत बात है जैसा कि इस्राइली कुढ कुढाये और उस कुढ कुढाहट मे बहुत से मारे भी गये जो कि एक सबक है सबके लिए कि जब परमेश्वर कुछ दे रहा है तो उसका धन्यवाद करो न कि कुढ कुढाओ यह परमेश्वर को बुरा लगता है वो हमें सब कुछ बहुतायत से देता है और देगा भी पर हर बात के लिये उसका धन्यवाद करना जरूरी है जब भी उसका हर बात के लिये धन्यवाद दिया जाता है तब दुगनी तैजी से फलवन्त होना शुरू हो जाता है इसलिए कुढ कुढाना छोडकर धन्यवाद दो क्योंकि वो हमसे इतना ही चाहता है हम उसकी महिमा धन्यवाद के साथ करते रहें।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
आपकी सेवा में प्रभु का दास
रैवह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply