बाइबिल कहती है अपने अपने पापों को एक दूसरे के सामने मान लो ताकि चंगे हो जाओ । यह एक ऐसी सच्चाई है जो परमेश्वर ने हम सबके लिये बताई है हम अपने पापों को अगर नही मानते और उन पापों को अपने साथ लिये फिरते और उन से अपने को अलग नही करते तब न तो पूरी रीति चंगाई मिलती है और न ही पूरी तरह से हम साफ हो पाते हैं ।
जो भी अपने द्बारा किये गये पापों को मान लेगा और उन्हे छोड देगा उस पर ही दया की जाएगी यह परमेश्वर का न्याय है वो पवित्र है और किसी भी अपवित्र व्यक्ति को वो अपना बैटा या बैटी नही बनाता । जब तक अपने पापों को मानकर छोडेंगे नही तब तक परमेश्वर की कृपा हम सब तक नही पहुँचने की ।
आज भी वही परमेश्वर है जो बदला नही हम भी अपने जीवन में परमेश्वर से कुछ पाना चाहते हैं तो उन सब कामों से तौबा करनी होगी जो हम समाज में रहकर जाने अनजाने करते जाते हैं  ।
हम जब उन की माफी मांगेगे तो ही हमारा जीवन सुधरेगा ।
आमीन
प्रभु  यीशु मसीह ही क्षमा देता है
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply