जब हम यह विश्वास कर लेते हैं कि यीशु मसीह ने कुंआरी मरियम से जन्म लिया , मेरे ही पापों के कारण मारा गया , गाढा गया ,तीसरे दिन मुरदों में से जी उठा , और दौबारा आनेवाला है । तब हम पूरी रीति से परमेश्वर के हो जाते हैं क्योंकि हम उस सच्चाई को सबूत के साथ देखते हैं जिसे समाज नहीं देखता क्रूस की कथा हम उद्बार पाने वालों के लिये जीवन की सच्चाई है पर दुनिया इस बात को नहीं मानती विश्वास नही करती क्योंकि दुनियां की नजरों में ऐसा नही हो सकता वो विश्वास नही करते पर हमारे इसी विश्वास के कारण ही हम प्रभु के हो जाते हैं वो हमारा हो जाता है ।
संकट के समय हमें डरने नही देता बल्कि हमें सहारा देता है ताकि हम घबराए नहीं ,यही सबसे बडा सबूत है हमारे लिए वो हम से प्रेम करता है उसने हमें हर परिस्थितियों से गुजारा पर हमारा साथ नही छोडा , हर उस बात का सामना करने की ताकत दी जो मनुष्य करने मे हिचकता है और वो काम हम लोगों ने जाकर किये जब सब लोग करोना के कारण घरों में बैठे थे तब भी हम लोगों के पास जाकर प्रार्थना कर रहे थे और यही है उसका कमाल वो हमें सम्भालता है उसका यह वादा है न तो वो हमें छोडेगा , और न ही त्यागेगा क्योंकि उसने हमें चुना है अपने लिए अलग किया है बचाया है आगे भी बचाएगा यही उसका वादा है जो वो पूरा करता है आगे भी करेगा ।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply