शुभ समाचार क्या है सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कोई ऐसी बात जिसे सुनकर हम बैहद खुश हो जाएँ आनन्द मनाने लगें ऐसा लगे जैसे सब कुछ पा लिया अब कुछ चाहत नहीं ऐसा ही एक शुभ समाचार है जिसे परमेश्वर ने हर व्यक्ति के लिये रख छोडा है , ऐसी बात जो हर किसी के लिये है ना कि किसी जाती विशेष के लिए वो शुभ समाचार ही हमें इस जीवन में सान्त्वना दे सकता है वो शुभ समाचार ही हमें बचा सकता है , वो शुभ समाचार ही स्वर्ग जाने का एकमात्र रास्ता है और उस शुभ समाचार को सुनाना अपने मुँह से अंगिकार करना हर किसी के बस की बात नहीं जब तक प्रभु आज्ञा नहीं देता वो शुभ समाचार हमारे मुँह से नहीं निकल सकता मगर जब प्रभु आज्ञा देता है तो भीड की भीड शुभ समाचार सुनाने लगती है ।
वो शुभ समाचार यह है कि यीशु मसीह परमेश्वर का बैटा है , उसने कुँवारी मरियम से जन्म लिया , मेरे ही पापों के कारण मारा गया , गाढा गया , तीसरे दिन मुर्दों में से जी उठा और दौबारा आने वाला है । यही वो शुभ समाचार है जिस पर हम यकीन करते और अपना जीवन प्रभु को सोंप देते हैं ।
शुभ समाचार सुनाना पहले भी एक चुनोती थी आज भी एक चुनोती है पहले भी इस सुसमाचार का विरोध होता था , आज भी बहुत विरोध होता है पर पहले भी यह तेजी से पूरे संसार में फैला आज उस से दोगुनी तेजी से फैल रहा है पहले भी इसे बहुत दबाया गया पर दबने की बजाय यह दुगनी तैजी से फेला और बहुत से लोगों ने इस पर विश्वास करके अपना जीवन परमेश्वर को दिया ; आज भी परमेश्वर जिसका मन बदलता है वो विश्वास करता और यीशु मसीह के पीछे हो लेता है यही इसकी खासियत है क्योंकि यह परमेश्वर कि ओर से है, वो यीशु मसीह आनेवाला है मन फिराओ सुसमाचार पर विश्वास करो समय थोडा रह गया है आनेवाला आएगा देर न करेगा जो विश्वास करेगा वही यीशु मसीह के साथ स्वर्ग जाएगा ।
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

