आईए हम सब मिलकर प्रभु से प्रार्थना करें:——-
आज यीशु मसीह को पुकारें,और कहें प्रभु मेरे चरित्र मेरे उद्देश्य और मेरी जिंदगी को बदल दें, जैसे यीशु ने अन्धे से कहा:-मै तेरे लिए क्या कर सकता हूं। आज वो हमसे और आपसे पूछ रहा है, मेरे बच्चे मैं तेरे लिए क्या करूं,आज वो शोक को आनन्द में बदलने वाला है, वो मृत्यु को ज़िन्दगी में बदलने वाला है,वो परेशानी को खुशहाली में बदलने वाला है, वो विलाप को आनन्द में बदलने वाला है, वो बिमारियों को चंगाई में बदलने वाला है। पुकारें, पुकारें उसे पुकारें,आज सब कुछ भूल कर पुकारें उसे, वह कह रहा है:-केवल,केवल,केवल मै ही हूं बदलने वाला असम्भव को सम्भव करने वाला। पूरे विश्वास से उसे पुकारें वो आज का परमेश्वर है, वो अभी का परमेश्वर है, वो कहता है, मुझे पुकार मै तेरी सुनुगां, तेरे हालातों को बदल दूंगा, तेरी मुर्दा परिस्थितियों में जान डाल दूंगा,इधर उधर मत ताक,मत डर मै तेरे संग हू। देख जगत के अन्त तक मैं तेरा साथ दूंगा। 
धन्यवाद पिता परमेश्वर प्राथर्ना सुनने के लिए उतर देने के लिए यीशु मसीह के नाम से
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply