आज भी हमारे जीवन में जब कोई रास्ता हमें समझ नहीं आता क्या करें कहाँ जाए उस समय जब हम दिल से परमेश्वर को पुकारें, तब वो हमारी सुन लेता है क्योंकि बाइबिल कहती है ।

यहोवा टूटे मनों के नजदीक रहता है जब दुनिया साथ छोड दे , तब परमेश्वर हमारा साथ देता है , जब परिवार के लोग पीछे हट जाएँ तो परमेश्वर साथ देता है , जब हमारे बैरी हमसे ज्यादा ताकतवर हों और हम मजबूर हों तब परमेश्वर हमारा साथ देता है परिस्थितियां कितनी भी विकट क्यों न हो हमारा भरोसा परमेश्वर पर है और हम परमेश्वर के पास जाएँ तो वो सुनता है ।
हमारे अन्दर परमेश्वर का आत्मा वास करता है पर इस बात को हम मनुष्य समझ नहीं पाते हम घबरा जाते हैं मगर परमेश्वर हमें न छोडता है ; और न ही त्यागता है दानियेल को जब शेरों की गुफा में डाला गया तब उसे किसी रिशतेदार ने नहीं बचाया उसे परमेश्वर ने ही बचाया । शदरक मैशक अबेदनगो को जब आग में डाला गया तब वो युद्ध करके नहीं जीते बल्कि परमेश्वर ने उन्हें बचाया ; दाऊद जब अपनी जान बचाने को भाग रहा था तब लोगों ने नहीं परमेश्वर ने ही उसे बचाया ; राजा सिद्बकियाह जब चारों ओर से घिर गया और परमेश्वर की दोहरी दी,तब परमेश्वर ने ही उसे बचाया । 
अय्यूब का जब सब कुछ खत्म हो गया तब परमेश्वर ही ने उसकी प्रार्थना सुनी और सब फिर वैसा ही हो गया जैसे पहले था ; बहुत सारे उदाहरण बाइबिल हमें बताती है बस दिल से प्रार्थना करने की आवश्यकता है वो सुन लेता है तो आओ आज संकल्प लो जैसा भी समय हो हर रोज प्रभु को पुकारेंगे बात चाहे छोटी हो या बडी प्रार्थना जरूर करेंगे उसे ही पहला स्थान देंगे ताकि सदा वो हमारी प्रार्थना का जवाब देता रहे , प्रभु सबको आशीष दे ।
आमीन
प्रभु आप सबको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply