प्रभु से प्राथर्ना ः——-❤नये साल 2022 के लिए

हे परमेश्वर पिता, पुत्र और पवित्र आत्मा, इस साल 2022, नये दिन के लिए हम सब आपको धन्यवाद देते हैं। आपकी असीम कृपा के कारण ही आपने हम सबको यह नया साल 2022 का दिन देखने को दिया है। हम सब ने नये साल 2022 के सभी कार्यों को आपके चरणों में समर्पित करते हैं। आप प्रभु हम सब पर यह कृपा कीजिए कि हम सब आपकी राह पर चल सके,आपकी वाणी सुन सकें और दूसरों को सुना सकें, तथा आपका जीवन जी सकें। इस नये साल में भी हम सबको सभी विपत्तियों तथा दुर्घटनाओं से सुरक्षित रखिये और शैतान
तथा उसकी ताकतों से बचाए रखिये ताकि हम पवित्र जीवन
बिता सकें। नये साल में आपकी योजना के अनुकूल निर्णय ले सकें। हम सबको आशीष दीजिये कि हम तन-मन से आपसे प्रेम कर सकें और अपने समान दूसरों को प्यार कर सकें। इस नये साल के भले कार्यों द्वारा हम सब आपके और अधिक करीब आ सकें। हम सबकी प्रार्थना सुन लीजिये, प्रभु यीशु के सामर्थी नाम से…
आमीन 
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply