नया साल 2022 हमारे जीवन में शुरू हो चुका है, जब इस्राइल मिस्र से आजाद होनेवाला था तब परमेश्वर ने इस्राइल से कहा, ये महीना तुम्हारा पहला महीना ठहरे। निर्गमन 12:1-2 के अनुसार:-फिरौन मतलब शैतान। मिस्र मतलब नरक। जिस दिन आप शैतान और नरक से आजाद होते हो वो ही आपके लिए नया साल है। उस नए साल को मुबारक हो ऐसा कहने की जरूरत ही नहीं। वो मुबारक ही होता है।
पर हम अपनी पहाड़ जैसी बड़ी बड़ी और गुल्लर पेड़ की जड़ की तरह जड़ जमाए बैठी हुई मुश्किले, बीमारियां, श्राप, कष्ट, आर्थिक संकट, बैर, दुश्मनी, ईर्षा, लड़ाई, झगड़े, शराब, गुटखा,बीड़ी, सिगरेट, गांजा या तम्बाकू जैसी आदते, आदि के साथ ही 2022 मे प्रवेश कर रहे हो, तो वो नया साल कैसे हो सकता हैं। क्यूंकि कुछ भी तो नया नहीं। अगर ऐसा है तो कोई हमें कितनी भी शुभकामनाए दे पर कुछ भी शुभ नहीं होगा। इसलिए 2021 की सारी बुरी बाते अभी से छोड़ दे कि हमारे लिए भला हो सके, ताकि आज ही के दिन से ही हमारे लिए नया साल शुरू हो जाए। और वो मुबारक ही रहेगा। वैसे भी अभी कोरोना की तीसरी लहर शुरू हो चुकी है। तो इस सारी बातो से बचने के लिए भी हमे अपने आप मे परिवर्तन लाने की बहुत जरूरत है। ताकि हम अपना नया साल 2022 सुधार सकें।
आमीन
प्रभु ने साल में सब को आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

