हर्निया (Hernia) में पेट की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं और उसी कमजोर जगह से आंतें बाहर निकल आती हैं। यह समस्या पुरुषों व महिलाओं दोनों में हो सकती है, किन्तु पुरुषों में अधिक पाई जाती है। अधिकाँश मामलों में पुरुषों में हर्निया कमर के भाग में होता है। यह कमर की मांसपेशियों में कमज़ोरी आने पर होता है। पचास साल की आयु के बाद यह समस्या अधिक देखी गई है। डॉक्टरों के अनुसार शरीर के आंतरिक अंगों का विकास बाहरी तरफ की दीवार की ओर होने के कारण हर्निया होता है। हर्निया की समस्या जन्मजात भी हो सकती है।…
Author: News India Web
रक्त द्वारा धमनियों पर पड़ने वाले दबाव को ब्लड प्रेशर कहते हैं। सामान्यतः हमारी धमनियों में बहने वाले रक्त का एक निश्चित दबाव होता है, जब यह दबाव अधिक हो जाता है तो धमनियों पर दबाव बढ़ जाता है और इस स्थति को उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) से जाना जाता है| लगातार उच्च रक्तचाप शरीर को कई तरीके से हानि पहुंचा सकता है। यहाँ तक की हार्ट फेल भी हो सकता है। • सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर (Systolic Blood Pressure)निलयी प्रकुंचन (Ventricular systole) के दौरान रक्त को महाधमनी में धकेलने लिए बायें निलय (Ventricle) के संकुचित होने पर बनने वाला…
सिर का दर्द दिमाग में मौजूद पेन सेंसिटिव स्ट्रक्चर (pain sensitive structure) में तनाव होने से होता है। सिर और गर्दन में ऐसी नौ जगह होती हैं जहां पेन सेंसिटिव स्ट्रक्चर होते हैं, जैसे मांसपेशियां, नसें, आंखें, कान, नर्व, आर्टरीज (arteries), सबक्यूटेनियस टिश्यू (subcutaneous tissues), साइनस (sinus), क्रेनियम (cranium) और म्यूकस मेम्ब्रेन (mucous membrane)। ज्यादातर सिर दर्द को पेन किलर खाकर ठीक कर लिया जाता है जबकि कई बार सिर्फ आराम करने या हल्की मसाज से भी सिर दर्द से राहत मिल जाती है। सिर दर्द के कुछ मुख्य प्रकार हैं (Types of headache)• तनाव लेने से होने वाला सिर…
• शारीरिक, मानसिक तनाव या डिप्रेशन की बीमारी के दो या तीन महीने के बाद बालों का झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया है।• हार्मोन स्तर में आकस्मिक बदलाव के बाद भी यह हो सकता है, विशेषकर स्त्रियों में बच्चें के जन्म के बाद यह हो सकता है।• अत्यधिक द्वाईंयों के सेवन से या किसी एलर्जी के कारण भी कई बार बाल झड़ते हैं।• बालों का झड़ना कई बीमारियों का लक्षण भी माना जाता है विशेषकर थाइरॉयड में यह महत्वपूर्ण निशानी माना जाता है।• सेक्स हार्मोन में असंतुलन के कारण भी बाल झड़ते हैं।• आहार में सतुंलन के कारण भी कई बार…
समय के साथ कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) की दीवारो पर चिकनाई जमती रहती है। कैलशियम और अन्य चीज भी उस चिकनाई में जमा होते रहते हैं, उस जमाव को पलाक (Plaque) कहते हैं। पलाक (Plaque) के कारण कोरोनरी आरटेरी का अंदर का व्यास कम हो जाता है, इस कारण दिल के विभिन्न भागों को खून कम मिलता है और दिल सही तरह से काम नहीं कर पाता है। जब पलाक (Plaque) की वज़ह से कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) में रक्त प्रवाह रुक जाता है तो दिल में खून की सप्लाई बंद हो जाती है। इसे दिल का दौरा या हार्ट…
दूरदर्शिता या दूरदृष्टि दोष, में कोई भी व्यक्ति दूर की चीज़ों को आसानी से और साफ़ देख सकते हैं जबकि इसमें करीब की चीज़े धुंधली (blurr) दिखाई देती हैं। दूरदृष्टि दोष को स्वास्थ्य की भाषा में हाइपरोपिया (hyperopia) कहते हैं। दूरदृष्टि दोष कितना गंभीर है यह आपके देखने की क्षमता पर निर्भर करता है। देखने के लिए आँख के दो भाग जिम्मेदार होते हैं, कॉर्निया और लेंस। कॉर्निया आँख के सामने का पारदर्शी हिस्सा होता है जबकि लेंस आँख के अंदर बना होता है जो कि चीज़ों को देखने पर उनके शेप में भी बदलाव करता है। कॉर्निया और लेंस…
हैपेटाइटिस लिवर में होने वाली बीमारी है और पीलिया इसका एक लक्षण है। खून में जब बिलीरुबिन (Bilurubin) की मात्रा बढ़ जाती है, तब पीलिया होता है। खून में बिलीरुबिन का स्तर 1 प्रतिशत या इससे कम होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा 2.5 प्रतिशत से ऊपर हो जाती है, तब लिवर कमजोर हो जाता है। हैपेटाइटिस के लक्षण (Symptoms of Hepatitis)इसके प्रमुख लक्षणों में लिवर के ऊतकों (Muscles) की कोशिकाओं का सूज जाना है, जब रोग अन्य लक्षणों के साथ-साथ लिवर से हानिकारक पदार्थों के निष्कासन, रक्त की संरचना के नियंत्रण और पाचन-सहायक पित्त (Digestiv Bile) के निर्माण में…
डॉक्टरों के अनुसार गले में पाए जाने वाली ग्रंथि थायरॉइड से निकलने वाला हार्माेन थायरॉक्सिन हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक होता है। लेकिन अगर किसी वजह से इस हार्मोन का उत्पादन कम या ज्यादा होने लग जाए तो थायरॉइड की समस्या हो जाती है। थायरॉक्सिन का उत्पादन कम होने पर व्यक्ति को हाइपोथायरॉइड (Hypothyroid) और उत्पादन अधिक होने पर हाइपरथायरॉइड (Hyperthyroid) की समस्या हो जाती है। कारण : हाइपोथाइराइड की मुख्य वजह हमारी जीवनशैली मानी जाती है। आसीन जीवन शैली और जंक फूड के अधिक इस्तेमाल को अधिकांश डॉक्टर इसकी वजह मानते हैं लक्षण : • इसकी अधिकता होने…
गर्मी में शरीर के द्रव (Body Fluids) सूखने लगते हैं। शरीर से पानी और नमक की कमी होने पर लू लगने का खतरा ज्यादा रहता है। लू लगने पर शरीर में गर्मी, खुश्की और थकावट महसूस होती है। इसमें गर्मी के कारण होने वाली और कई मामूली बीमारियां भी शामिल होती हैं जैसे कि हीट एडेमा (शरीर का सूजना), हीट रैश, हीट क्रैम्प्स (शरीर में अकड़न) और हीट साइनकॉप (बेहोशी) आदि। चिकित्सक शरीर के तापमान को 105 डिग्री फारेनहाइट से अधिक रहने पर और शरीर के सेंट्रल नर्वस सिस्टम में जटिलताओं के पेश आने पर लू लगना (Heat Stroke) कहते…
पाचन तंत्र में किसी गड़बड़ी के कारण भोजन न पचने को अपच या अजीर्ण (Indigestion) कहते हैं। यह खुद में कोई रोग नहीं है परन्तु इसके कारण कई गंभीर रोग हो सकते है या यह किसी गंभीर रोग का लक्षण हो सकता है। यदि अपच वाली स्थिति काफी दिनों तक बराबर बनी रहती है तो शरीर में खून का बनना बंद हो जाता है और व्यक्ति धीरे-धीरे कमजोर होता जाता है। इसलिए इस रोग को साधारण नहीं समझना चाहिए। कारण : कई बार समय-असमय भोजन करने से,कभी-भी,कहीं-भी,कुछ-भी खाने-पीने तथा बार-बार खाते रहने से पहले खाया हुआ भोजन ठीक से पच…