दूरदर्शिता या दूरदृष्टि दोष, में कोई भी व्यक्ति दूर की चीज़ों को आसानी से और साफ़ देख सकते हैं जबकि इसमें करीब की चीज़े धुंधली (blurr) दिखाई देती हैं। दूरदृष्टि दोष को स्वास्थ्य की भाषा में हाइपरोपिया (hyperopia) कहते हैं। दूरदृष्टि दोष कितना गंभीर है यह आपके देखने की क्षमता पर निर्भर करता है।

देखने के लिए आँख के दो भाग जिम्मेदार होते हैं, कॉर्निया और लेंस। कॉर्निया आँख के सामने का पारदर्शी हिस्सा होता है जबकि लेंस आँख के अंदर बना होता है जो कि चीज़ों को देखने पर उनके शेप में भी बदलाव करता है। कॉर्निया और लेंस दोनों एक साथ कार्य करते हैं और आने वाली रोशनी को मिलाते हैं और इसे रेटिना पर फोकस करते हैं। रेटिना, आई बॉल यानी आँख के गोले के पीछे होता है। जब आँख में प्रकाश प्रवेश करता है तो उस पर ठीक से फोकस नहीं हो पाता, यही दूर दृष्टि दोष होता है। यदि आँख का गोला सामान्य से छोटा हो तब भी दूर दृष्टि दोष हो सकता है। दूर दृष्टि दोष बहुत आम समस्या है जिसे आसानी से ठीक भी किया जा सकता है।

कारण :

दूरदर्शिता या दूरदृष्टि दोष में दूर की चीजें साफ और पास की चीजें धुंधली नजर आती हैं। आंख के विश्राम की स्थिति में, प्रकाश की समांतर किरणें दृष्टिपटल की संवेदनशील परत से कुछ पीछे फोकस होती हैं। इसी कारण व्यक्ति को पास की चीजें देखने में परेशानी होती है। इसके अलावा यदि माता पिता को दूर दृष्टि दोष है तो यह बच्चों को भी प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा उम्र बढ़ने के साथ भी यह समस्या शुरू हो सकती है। दूरदर्शिता को दूर करने के लिए सबसे आसान तरीका चश्मा या कॉन्टैक्ट लेंस होता है। लेंस के प्रयोग से आँखों में प्रवेश करने वाली रोशनी पर बेहतर तरह से केंद्रित कर पाते हैं।

लक्षण :

• असामान्य थकान महसूस होन।
• आँख के चारों और जलन या दर्द
• तनावग्रस्त होना
• धुंधला दिखना (आँख के एकदम पास का)
• पढ़ने लिखने में दिक्कत होना

आयुर्वेदिक उपचार :

• आँखों की रौशनी तेज हो इसके लिए विटामिन से पूर्ण भोजन करें।
• दूध और दही जैसे खाद्य पदार्थ जरूर खाएं।
• अंडा भी आँखों के लिए बेहद फायदेमंद है।
• सौंफ, मिश्री और बादाम को बराबर मात्रा में मिलाकर पाउडर बनाएं और सुबह- शाम खाएं।
• बादाम और गौंद से बने लड्डू भी आँखों के लिए फायदेमंद हैं।
• आँखों की रोशनी तेज करने के लिए सलाद (salad) जरूर खाएं।
• आँखों के व्यायाम (Eye exsercise) जरूर करें।

बचाव  : 

• लेट कर नहीं पढ़ना चाहिए।
• पढ़ने लिखने के दौरान बेहतर रोशनी होनी चाहिए।
• हरी सब्जियां और फलों का प्रयोग खाने में जरूर करें।
• टीवी या कंप्यूटर पर लगातार काम ना करें, लगातार ना देखें।
• टीवी या कंप्यूटर पर कार्य करते वक़्त भी कमरे में पर्याप्त रोशनी होना जरुरी है।

Share.

न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |

Leave A Reply