समय के साथ कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) की दीवारो पर चिकनाई जमती रहती है। कैलशियम और अन्य चीज भी उस चिकनाई में जमा होते रहते हैं, उस जमाव को पलाक (Plaque) कहते हैं। पलाक (Plaque) के कारण कोरोनरी आरटेरी का अंदर का व्यास कम हो जाता है, इस कारण दिल के विभिन्न भागों को खून कम मिलता है और दिल सही तरह से काम नहीं कर पाता है। जब पलाक (Plaque) की वज़ह से कोरोनरी आरटेरी (Coronary Artery) में रक्त प्रवाह रुक जाता है तो दिल में खून की सप्लाई बंद हो जाती है। इसे दिल का दौरा या हार्ट अटैक (Heart attack) कहते हैं।
कारण :
• कोलेस्ट्रोल का बढ़ना
• उच्च रक्तचाप
• डायबिटीज
• मोटापा
• तनाव
• असंतुलित आहार
• व्यायाम या शारीरिक श्रम में कमी
लक्षण :
• छाती में दर्द होना एवं सीने में ऐठन होना
• त्वचा पर चिपचिपाहट, उनींदापन, सीने में जलन महसूस होना
• पसीना आना एवं सांस फूलना
• महिलाओ में हार्ट अटैक अाने पर कुछ अन्य लक्षण भी देखे सकते है
• मितली आना, उल्टी होना
• हाथों, कंधों, कमर या जबड़े में दर्द होना
• असामान्य रूप से थकान होना
आयुर्वेदिक उपचार :
• पानी में नींबू का रस मिलाकर रोज पीएं।
• फलों में अमरूद, अन्नास, मौसमी, लीची और सेब का इस्तेमाल करें।
• सब्जियों में अरबी और चौलाई जरूर खाएं।
• खाने में दही जरूर खायें।
• दिल को मजबूत करने के लिए देसी घी में गुड़ मिलाकर खाएं।
बचाव :
• हार्ट अटैक होने पर रोगी को लिटा दें और जितना हो सके उसके आसपास खुला वातावरण रखें।
• रोगी के कपड़ो को ढीला कर दें।
• संयम बरतते हुए हथेलियों से रोगी की छाती पर तेज और जोर से दबाव डालें। हर दबाव के बाद छाती में मौजूद कम्प्रेशन को रिलीज करने का प्रयास करें।
• इस प्रकिया को 25 -30 बार दोहराएं।
• इससे रोगी की धड़कनें फिर से लौट आएंगी।
• बिना विलम्ब किये एम्बुलेंस को बुलाए।
• डॉक्टर से फोन पर संपर्क कर डॉक्टर की सलाह का सही तरीके से पालन करें।
न्यूज़ इंडिया वेब पोर्टल, डिजिटल मीडिया हिंदी न्यूज़ चैनल है जो देश प्रदेश की प्रशाशनिक, राजनितिक इत्यादि खबरे जनता तक पहुंचाता है, जो सभी के विश्वास के कारण अपनी गति से आगे बढ़ रहा है |
