क्रिसमस आते ही सेंटा क्लॉज़ और क्रिसमस ट्री की चर्चा होने लगती है। क्या क्रिसमस अंग्रेजो और ईसाइयों का त्योहार है? आपकी जानकारी के लिए मैं बताना चाहूँगा की सेंटा क्लॉज़ और क्रिसमस ट्री का बाइबिल में कोई जिक्र है ही नहीं। तो फिर कोन था यह सेंटा क्लॉज़? असल में सेंटा क्लॉज़ एक रईस परिवार से थे जो गरीबों और बच्चों से बहुत प्रेम करते थे। इसलिए वो अपना भेष बदलकर रात को उनके घरों में गिफ्ट छोड़ जाया करते थे। जो आगे चलकर एक संत बन गए और उनका असली नाम सेंट निकोलस था और आज वह न केवल सेंटा क्लॉज़ के नाम से जाने जाते है बल्कि उनका नाम क्रिसमस के साथ भी जोड़ दिया गया। क्या है यह क्रिसमस? बाइबिल बताती है कि 2020 साल पहले यीशु मसीह का जन्म होने से इतिहास में एक ऐसी घटना घटी की जिसने इतिहास को दो भागों में बांट दिया। वो यह कि यीशु मसीह के जन्म से पहले के समय को ईसा पूर्व (Before Christ) माना गया और बाद के समय को ईसवी (After Christ) अर्थात तारीख वाले कैलेंडर की शुरुआत यीशु मसीह के जन्म की ही देन है। क्रिसमस का सम्बन्ध सेंटा क्लॉज़ या क्रिसमस ट्री से बिल्कुल भी नहीं है। क्रिसमस का सम्बन्ध तो सारी मानव जाति के उद्धार से जुड़ा है। क्योंकि पापों के कारण जब इंसान और परमेश्वर के बीच की दूरियाँ बढ़ती जा रही थी जिसको मिटाना इंसान के बस की बात नहीं थी। तब परमेश्वर खुद यीशु के रूप में मनुष्य बनकर धरती पर आया और अपने बलिदान के द्वारा उसने सारी मानव जाति के सभी पापों का भुगतान खुद भुगतकर इंसान को फिर से अपनी संतान बनाया। सही मायनों में क्रिसमस को उद्धार का दिन मानकर नहीं बल्कि सारी मानव जाति के उद्धारकर्ता का जन्म दिवस मानकर मनाया जाता है।
क्रिसमस को मनाने से कोई उद्धार नहीं मिलता। लेकिन जब कोई इंसान अपने पापों से मन फिराकर यीशु मसीह को सच्चे ह्रदय से अपना उद्धारकर्ता मानकर स्वीकार करता है उस दिन उसका उद्धार निश्चित है।
आमीन
प्रभु यीशु मसीह ही हमारा उध्दार कर्ता है
रैव्ह राजेश गिरधर

