कोई भी अंत – एक नई शुरुआत की नींव होती है, अब वर्ष 2021 समाप्त हो चुका है और नव वर्ष 2022 अपना आगाज कर चुका है पूर्व वर्ष 2021 अनेक समस्याएं लेकर आया हमने इन समस्याओं का बड़ी निडरता ओर धैर्य से सामना किया, हमने कुछ खोया तो कुछ हासिल भी किया, हो सकता है कुछ ऐसे लक्ष्य हो जो हमने निर्धारित किए थे , वो हासिल नहीं कर पाए, कुछ हमारी अपनी कमजोरियों के कारण तो कुछ परिस्थितियों के कारण, लेकिन जैसे प्रत्येक दिन हमारे जीवन में नई ऊर्जा लेकर आता है, वैसे ही नव वर्ष 2022 भी नई ऊर्जा और नया संकल्प लेकर आ चुका है ! हमें भी अपनी शक्ति, योग्यता, बुद्धि ओर सामर्थ्य के अनुसार अपने लक्ष्य निर्धारित कर उनको हासिल करने की दिशा में पूरे आत्मबल से योजना बनाकर अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करते रहना चाहिए, हम सभी नए वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करें ओर उन्हें हासिल करें यही हमारी शुभकामना आपके लिए है।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरध

