तू अपनी समझ का सहारा न लेना , वरन् सम्पूर्ण मन से यहोवा पर भरोसा रखना । उसी को स्मरण करके सब काम करना तब वह तेरे लिये सीधा मार्ग निकालेगा 
हम सब को यह वचन पढने में जितना सुन्दर और मनमोहक लगता है ; उतना ही कठिन होता है इस वचन को अपनी जिन्दगी में लागू करना क्योंकि जब हम इस वचन को पूरी तरह अपनी जिन्दगी में लागू करने की सोचते हैं । तो ही हमारा ध्यान भटकने लगता है हम उलझन में पड जाते हैं, निर्णय नहीं ले पाते सोचने लगते और सलाह लेने लगते हैं । फिर अपना दिमाग लगाकर उस काम को करने की पूरी ताकत लगा देते और फिर निराश होकर बैठ जाते यही होता है बहुत बार ? 
क्योंकि हम सब कुछ अपने दिमाग से ही कर लेना चाहते हैं उसका कारण हमें बचपन से सिखाया जाता है आत्मविशवास में बढना हर काम को अपने दिमाग व ज्ञान बुद्बि से करना जो हमें परमेश्वर से दूर कर देता है ।
अगर हमारा भरोसा पूरा परमेश्वर पर हो तो वो सब काम जो उसने हमारे लिये करके रखें हैं हमें मिल जाएँगे क्योंकि वचन कहता है:- उसकी ओर से हम जब आशीषित हैं तो पूरा भरोसा रखकर चलना और यकीन करना कि वो सब कुछ दे चुका है बस इन्तज़ार करके प्राप्त करना बाकी है न कि अपना दिमाग लगाकर उलटे सीधे तरीके से जिन्दगी चलाकर अपने को संकट में डालना ? 
 
विश्वास करो सब कुछ वो दे चुका है बस पुकारो और प्राप्त करो ।
आमीन
प्रभु आपको और आपके परिवार को बहुत बहुत आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

Share.
Leave A Reply