बाइबिल कहती है दुष्टों की राह में पाँव न रखना और न बुरे लोगों के मार्ग पर चलना यह खरी बात लिखी गई है बाइबिल में क्योंकि जब कोई भी व्यक्ति जो सच्चे मन का होता है अगर गलती से भी वो किसी दुष्ट व्यक्ति के संम्पर्क में आ जाए तो उसका जीवन संकट में पड सकता है ।
लिखा है बुरी संगति अच्छे चरित्र को बिगाड देती है यही कारण बाइबिल सावधान करती है वचनों के द्बारा अगर हम अपने जीवन में हर रोज वचनों को पढते व मानते हैं तब हमारा रास्ता सही रहता और व्यक्ति यीशु मसीह के साथ चलता रहता हैं जरा सा भी ध्यान भटका और वो शैतान के हात पड जाता है क्योंकि वचन कहता है ।
उत्पत्ति= 4:-7 के अनुसार, यदि तू भला करे , तो क्या तेरी भेंट ग्रहण न की जाएगी ? और यदि तू भला न करे , तो पाप द्बार पर छिपा रहता है ; और उसकी लालसा तेरी ओर होगी ,और तुझे उस पर प्रभुता करनी है ।
यह बात परमेश्वर उत्पत्ति से ही समझाता आ रहा है बुराई से दूर रहो वरना बुराई तुम्हारे दरवाजे पर ही बैठी है और हमें उसे घर के अन्दर आने से रोकना है अब रोकेंगे कैसे वचनों के द्बारा वचन पता होगा तब ही हम उसे अपने पास आने से रोक पाएँगे अन्यथा उस का शिकार हो जाएँगे ।
जिस प्रकार यीशु मसीह ने शैतान को जवाब दिया जब वो उसे बहकाने आया था जो कि आप मती अध्याय 4 ; में पढ सकते हैं तो वचनों को पढो बुरी संगती से बचो और दुष्टों से दूर रहो बुराई के मार्ग को छोडो तब ही बचोगे।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

