बीते साल की बेकार और बुरी बातों को याद कर, ख़ुद को और दुखी न करें | इस नये साल में भी उम्मीदों का एक नया आसमान नई रोशनी आपका स्वागत कर रही है, मगर आप उसे देख नहीं पा रहे | जो पीछे छूट गया गम न करें, मगर परमेश्वर आज भी, अब भी आपके साथ है | दिल टूट जाए, तो टूटने दीजिये , उम्मीद नहीं टूटनी चाहिए| नए साल में नए तज़ुर्बे { अनुभव } आपका इंतज़ार कर रहे हैं | क्या आपकी ज़िन्दगी में भी कोई ऐसी जगह है, जहाँ बैठ कर आप पुरानी बातों को याद कर, रोना चाहते हैं, ख़ुद को और दुखी करना चाहते हैं| नहीं, बैठ कर रोने और उदास होने से बेहतर है, यीशु में एक नई राह तलाशें| रात लम्बी हो सकती है, मगर अंतहीन नहीं| बड़े-बड़े दुखों के बदले, छोटी-छोटी ख़ुशियों को याद कीजिये, और हर हाल में ख़ुश रहिये|| इस नए साल में भी नई रौशनी, आपके इंतज़ार में है| वो (यीशु मसिह) आपको अंधेरों से निकालने आया है, फिर चाहे वो दुखों का ; समस्याओं का ; या फ़िर परेशानियों का अंधेरा क्यों ना हो| अतीत की यादों को पार कीजिये, नए साल का स्वागत उत्साह और जोश के साथ कीजिये| नया साल बहुत-बहुत मुबारक हो|*
आमीन
प्रभु नए साल मे आपको बल पर बल दे
रैव्ह राजेश गिरधर

