क्या आप वेदना में कह रहे हैं, ओह, मैं सिर दर्द से परेशान हूं या मुझे यह भयंकर बीमारी है आदि? परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को खुद के लिए दावा करें। नीतिवचन 4:22 में बाइबल कहती है, क्योंकि जिनको वे प्राप्त होती हैं, वे उनके जीवित रहने का, और उनके सारे शरीर के चंगे रहने का कारण होती हैं। इसलिए परमेश्वर का वचन आपको चंगा करता है। जो परम प्रधान के छाये हुए स्थान में बैठा रहे वह सर्वशक्तिमान की छाया में ठिकाना पाएगा, वह तुझे अपने पंखों की आड में ले लेगा, और तू उसके परों के नीचे शरण पाएगा, उसकी सच्चाई तेरे लिए ढाल और झिलम ठहरेगी, न उस मरी से जो अंधेरे में फैलती है, और न उस महारोग से जो दिन दुपहरी में उजाडता है। (भजन संहिता 91:1,4,6) हां, परम प्रधान की छाया आप पर आएगी; वह आपको अपने पंखों की आड में ले लेगा; वह आपको उसके परों के नीचे शरण देता है, वह आपको कोई भी रोग से न घबराने का अनुग्रह देता है। परमेश्वर की प्रतिज्ञा को दृढता से थामे रहें तो आप छुटकारे और अच्छे स्वास्थ्य के साथ अपना जीवन व्यतीत करेंगे ‘‘क्योंकि परमेश्वर की जितनी प्रतिज्ञाएं हैं,वे सब उसी में हां के साथ हैं, इसलिए उसके द्वारा आमीन भी हुई कि हमारे द्वारा परमेश्वर की महिमा हो।’’
*Prayer:*
*आओ,प्रेमी प्रभु, से प्राथर्ना करे* 
मेरे जीवन के लिए आपकी प्रतिज्ञाओं के लिए मैं आप पर भरोसा करता हूं। इस बीमारी से मुझे छुटकारा दें। मेरी सभी समस्याओं से मुझे मुक्त करें। मुझे अच्छा स्वास्थ्य दें और चंगा करें। मुझे बलवंत करें और आपकी प्रतिज्ञाओं से बहुतायत जीवन का आनन्द उठाने में समर्थ करें जो आपने मुझे देने का वायदा किया है। आपकी प्रतिज्ञा के लिए धन्यवाद कि आप मेरी ओर हैं और मुझे न छोडेंगे। मुझे अपने बलवंत दाहिने हाथ से सम्भाले रखें। यीशु के नाम में, मैं प्रार्थना करता हूं,सुने और कबूल करें
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
Share.
Leave A Reply