बाइबल के अनुसार, परमेश्वर के पास जाने का एकमात्र मार्ग केवल यीशु ही हैं। और कोई मार्ग नहीं है। आप एक अच्छा जीवन जी सकते हैं, और कितने ही अच्छे काम कर सकते हैं, लेकिन वे आपको परमेश्वर के निकट नहीं लाएंगे। एक अच्छे और दयालु व्यक्ती होने के बावजूद भी आपके मन और ह्रदय में पाप रहेगा। आप अपने को सही ठहराने में सक्षम नहीं होंगे या जब तक यीशु आपके पक्ष में ना हों तब तक आप परमेश्वर के साथ एक सच्चे रिश्ते में नहीं आ सकते हैं। आपको यह स्वीकार करना होगा कि आप पापी हैं और आपको यीशु के बलिदान की आवश्यकता है।
यीशु ने कहा: “मार्ग और सच्चाई और जीवन मैं ही हूं; बिना मेरे द्वारा कोई पिता के पास नहीं पहुंच सकता।“ (यहूनना 14, 6)
“और किसी दूसरे के द्वारा उद्धार नहीं; क्योंकि स्वर्ग के नीचे मनुष्यों में और कोई दूसरा नाम नहीं दिया गया, जिस के द्वारा हम उद्धार पा सकें॥“ (प्रेरितों के काम 4:12)
“इसलिये कि सब ने पाप कियाi है और परमेश्वर की महिमा से रहित हैं। परन्तु उसके अनुग्रह से उस छुटकारे के द्वारा जो मसीह यीशु में है, सेंत–मेंत धर्मी ठहराए जाते हैं।“ (रोमियो 3:23-24)
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर

