“परमेश्वर ने इस संसार की सृष्टि की, उसने पूरी मानवजाति को बनाया, केवल परमेश्वर ही रात-दिन पूरी मानवजाति का ध्यान भी रखता है। मानव (हम सब)का विकास और प्रगति परमेश्वर की प्रभुता से जुड़ी है, मानवजाति(हम सब) का भाग्य और भविष्य परमेश्वर की योजनाओं में शामिल है। यदि हम सब एक सच्चे मसिह है, तो निश्चय ही इस बात पर विश्वास करेंगे कि जो कुछ भी होता है वो परमेश्वर की योजना के अनुसार होता है। केवल परमेश्वर ही हम सब के भाग्य को जानता है और केवल परमेश्वर ही हमारे जीवन के ढंग को नियंत्रित करता है। यदि हम सब अच्छा भाग्य पाना चाहते है, अच्छा भविष्य पाना चाहते है, तो हम सब को अवश्य परमेश्वर की आराधना में झुकना चाहिए, पश्चाताप करना चाहिए और परमेश्वर के सामने अपने पापों को स्वीकार करना चाहिए, अन्यथा मनुष्य का भाग्य और भविष्य निश्चित रूप से तबाही की ओर मुढ सकता है,इस बात का हम सबको ध्यान रखना होगा
आमीन
प्रभु में हमारा भाग्य और भविष्य सुरक्षित है
रैव्ह राजेश गिरधर

