सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर आप का धन्यवाद करते हैं आज के दिन के लिए की अपने सम्भाला और बहुत आशीष दी प्रभु जी प्रार्थना करते हैं, आप सबको स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रखें और जो लोग बीमारी की अवस्था मे हैं आप उन पर अपने पवित्र लहू का छिड़काव करें, आप के लहू की जय बोलते हैं, जिसके द्वारा हम पापियों का उद्धार हुआ है आप की आँखें निरंतर हमारी ओर लगी रहती हैं हमें हर बदी और बुराई से बचा कर रखना और निरन्तर प्रार्थना का जीवन देना, धन्यवाद का जीवन देना ताकि हम आप से उत्तम प्रतिफल पा सके । हमारे सभी पापों को जो जाने अनजाने में हुए हमे क्षमा का दान दें, विशेष प्रार्थना CORONA VIRUS के लिए, इसे शीघ्र पूरे संसार से खत्म करें,और इस बीमारी से जो लोग पीड़ित हैं उन्हें चंगाई देकर अपनी गवाही देने का अवसर जरूर प्रदान करना, मेरे महान सामर्थी परमेश्वर ये विनती आपके मधुर और मीठे पवित्र नाम मे होकर मांगते है,आप सुने और ग्रहण करें
आमीन
रैव्ह राजेश गिरधर

