BIBLE इन्सान को कदम कदम पर सहारा देती है हर अच्छी तथा बुरी बात के बारे मे जानकारी देती है।कुछ भी छुपाती नही; BIBLE मे अच्छी बातों के साथ साथ बहुत सी कडवी बातें भी लिखी हुई है।जो हर कोई पचा नही पाता और BIBLE का विरोध करने लगता है क्योंकि सच्चाई हमेशा कडवी ही होती है मगर जो भी इन कडवी बातों को सह जाता वो अपने जीवन को साफ सुथरा करने मे कामयाब हो जाता है।
उसे फिर किसी के पास जाकर पूछने की आवश्यकता नहीं होती।कैसे जीना और किन बातों का इन्कार करना है । BIBLE का अध्याय नीति वचन भी इसी तरफ इशारा करता है। इसमें
बिलकुल ही साफ लिखा है तू सुनकर बुद्बि मान हो, सुनना कहा से हैं BIBLE से, जब BIBLE पढेंगे तब ही मालूम होगा सही और गलत का मतलब साफ साफ लिखा है।
BIBLE बताती है कि जीवन में जो कुछ भी ग़लत हो रहा है उसके लिए प्रभु के पास आकर इन सब बातों को छोडने की प्रार्थना करनी चाहिए वो हमारी मदद जरूर करता है।
यीशु के पास आओ वो सही रास्ता दिखाता है उसने कहा मार्ग, सत्य, जीवन यीशु ही है।वो सही रास्ता दिखाएगा।
आमीन
प्रभु आपको आशीष दे
रैव्ह राजेश गिरधर
