विपत्ति के समय ज्यादातर लोग साहस छोड देते हैं और घबरा कर भर में आ जाते हैं और उस भर को छुपाने की कोशिश करते हैं
जिसके बारे में हम सिर्फ खुद ही सोचते और बहुत बार घबरा कर साहस छोड देते हैं ।
ऐसा बहुत बार उन लोगों के साथ हो जाता है जो अपने को अकेला समझते हैं जिन्हें लगता है उनका कोई नहीं वो लोग भय के समय कुछ भी उलटी सीधी हरकत करने से भी नही डरते ।
जबकि बाइबिल में परमेश्वर कहता है मत डर बस विश्वास कर एक बार नही बहुत बार परमेश्वर ने कहा मत डर बस विश्वास कर परमेश्वर सब कुछ ठीक करेगा ।
फिर भी लोग इस बात पर यकीन नहीं करते परमेश्वर ने जब कहा मत डर विश्वास रख तो हमें उस कठिन परिस्थितियों में भी अपने आप को अकेला नहीं समझना चाहिए ।
यीशु मसीह का यह वादा है वो न तो हमें कभी छोडेगा और न कभी त्यागेगा जन्म देनेवाली मां छोड़ देगी मगर यीशु मसीह हमें कभी नहीं छोडेगा उसका यह वादा हमें हमेशा याद रखना होगा ।
जब भी भय लगे तब हमें इन वचनों को दोहराना है वो न हमें छोड़ेगा न त्यागेगा उसी समय हमें मजबूती का अहसास होने लगेगा
बाईबल हमें ऐसा बताती है कि
डरपोक लोग परमेश्वर के स्वर्ग राज्य के वारिस न होंगे स्वर्ग राज्य में जाना है तो यीशु मसीह पर विश्वास करो और चमत्कार देखो वो सब सम्भाल लेगा ।
आमीन, आमीन,फिर से कहें आमीन
प्रभु आपको बल देगा,और बल पर बल देगा
रैव्ह राजेश गिरधर🌹
